Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    • जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
    • ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
    • जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
    • सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 14 लोग घायल
    देश

    यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 14 लोग घायल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 26, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दनकौर 26 नवंबर। दनकौर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल 60 यात्री सवार्थे दिन में 14 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई और पलटी हुई बस से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। गनी मत रही की बस यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस का कहना है कि चालक द्वारा बस में क्षमता से अधिक सवारियां बिताई गईं थीं जिसके कारण बस का संतुलन बिगड़ा है।

    दिल्ली स्थित अंतर राज्य बस टर्मिनल से बनारस के लिए बस मंगलवार की शाम निकली थी। बस में कुल 60 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष थे। जब बस दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची उसी दौरान अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई।

    बस पलटने के बाद सवारी में ठीक पुकार मच गई और बस से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। गनीमत रही की बस यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आनन फानन में राहगीर द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकलना शुरू कर दिया गया।

    सूचना के बाद पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवेकर्मी भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बस से निकालकर ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सवारियों को सुरक्षित निकालने के बजाय बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। बस चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।

    घायलों में 14 की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि अन्य को मामूली चोटे आईं हैं जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

    bus-accident noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना

    August 10, 2026

    विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस

    August 10, 2026

    उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.