मथुरा, 10 अगस्त (ता)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए कथित कारसेवा शुरू नहीं हो सकी। करीब तीन माह पूर्व एलान करने के बाद 9 अगस्त को कारसेवा का एलान किया गया था, लेकिन गत दिवस सुबह हवन-पूजन और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास थोड़ी बहुत गहमागहमी रही। इसके बाद प्रशासन को चार सूत्रीय ज्ञापन देकर 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणा करते हुए कदम पीछे खींच लिए गए।
चित्रगुप्त पीठ राधा कुंड में गत दिवस चित्रगुप्त पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के आह्वान पर कारसेवा शंखनाद कार्यक्रम में धर्म रक्षा संघ के साधु संत एवं धर्म योद्धा शामिल हुए। इस दौरान धार्मिक नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान मंच से चित्रगुप्त पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने सरकार को चार सूत्रीय ज्ञापन दिया। इसके बाद आगामी 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा का निर्णय लिया गया। चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने एलान किया है कि अब श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कार सेवा की जाएगी।
Trending
- जिस जेन जी ने सरकार के सामने नए सवाल खड़े किए
- ढाई फीट के चीनू की कांवड़ यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
- जनाजा निकला तो थम गए कांवड़ियों के कदम, बंद हो गए डीजे
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
- सड़ा मीट, खराब सब्जियां और एक्सपायर्ड दूध, 5-स्टार होटलों के खाने का सच आया सामने
- मथुरा में कारसेवा के लिए पूजा शुरू: चित्रगुप्त पीठ में हवन-यज्ञ, बैठक के बाद साधु-संत करेंगे शंखनाद
- 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा
- UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई भी शुल्क, सरकार ने कर दिया क्लियर

