लखनऊ, 24 फरवरी। आयुर्वेद में अब जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टोरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) की पढ़ाई होगी। अभी तक डीएम का कोर्स आयुर्वेद में नहीं था। ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी कोर्स की शुरूआत जल्द ही आयुर्वेद में होगी। इससे डॉक्टरों को इलाज व शोध में काफी मदद मिलेगी। यह बातें बोर्ड ऑफ आयुर्वेद के डॉ. अल्लम प्रभु गोड्डा ने कहीं। मौका था गत दिवस आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित आयुष हित धारक सम्मेलन का। इसमें नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) के अधिकारियों व प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भाग लिया।
नई दिल्ली से आई एनसीआईएसएम की अध्यक्ष प्रो. मनीषा उपेंद्र कोठेकर ने बताया गया कि आयुष के विकास में कॉलेज के प्रबंधकों, प्रधानाचार्य एवं चिकित्सा शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय चिकित्सा परिषद राष्ट्रीय आयोग कॉलेज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए न्यूनतम मानक निर्धारित करता है। न्यूनतम मानकों को बनाए रखने एवं निरंतर गुणवत्ता को बढ़ाए जाने की जरूरत है। आयुष्मान भारत एवं अन्य कार्यक्रमों के जरिये चिकित्सालय को वित्तीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
एनसीआईएसएम के डॉ. मुकुल पटेल ने कहा कि हर आयुष महाविद्यालय के चिकित्सालयों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन कराए जाने की जरूरत है जिससे समाज के स्वास्थ्य का डिजिटल डाटा उपलब्ध हो सकेगा। बोर्ड आफ आयुर्वेद के डॉ. सुश्रुत कनौजिया ने बताया कि आयुष महाविद्यालय के चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन प्रदेश के रजिस्टर में कराया जाएगा।
प्रो. मनीषा उपेंद्र कोठेकर ने राजकीय आयुर्वेद कॉलेज लखनऊ की अंतिम वर्ष की छात्राओं को डॉ. सत्यपाल गुप्त स्मृति चरक उत्तरार्द्ध पुरस्कार प्रदान किया। इसमें गोल्ड मेडल कुमारी खुशबू शर्मा को और रजत मेडल कुमारी मीनाक्षी तिवारी को मिला। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्रदेश में एक ही छत के नीचे आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी विद्या की चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने के लिए 17 अस्पतालों में 50 शैय्या वाले एकीकृत आयुष चिकित्सालय का संचालन कराया जा रहा है। इस वर्ष आयुष विभाग के अंतर्गत आगरा, बस्ती, मेरठ, गोंडा एवं मिर्जापुर मंडल में एकीकृत आयुष महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में स्किल लैब की स्थापना किए जाने की योजना है। कार्यक्रम का संचालन विश्व आयुर्वेद परिषद के महासचिव डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने किया।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

