Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डीएम साहब! अब्दुल्ला रेजीडेंसी के साथ ही महेन्द्र गुप्ता आदि द्वारा निर्मित वेंकटेश्वर हाइट की भी कराई जाए जांच, तालाब व सरकारी जमीन दबाने की है चर्चा
    देश

    डीएम साहब! अब्दुल्ला रेजीडेंसी के साथ ही महेन्द्र गुप्ता आदि द्वारा निर्मित वेंकटेश्वर हाइट की भी कराई जाए जांच, तालाब व सरकारी जमीन दबाने की है चर्चा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 25, 2025Updated:October 25, 2025No Comments22 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़ रोड स्थित अब्दुल्ला रेजीडेंसी को लेकर ऊर्जा राज्यमंत्री डा0 सामेन्द्र तोमर द्वारा की गई शिकायत कि इसमें हिन्दुओं के नोएंट्री मामले को संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह जी द्वारा प्राथमिकता से एसडीएम सदर डा0 दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में आवास विकास के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार और सीओ सिविल लाईन अभिषेक तिवारी की तीन सदस्य समिति गठित कर सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिये थे। गंभीर आरोप और शुरूआती जांच में प्राप्त हो रहे तथ्यों के चलते एक सप्ताह की बजाए एक माह में जिलाधिकारी को रिपोर्ट मिली। जिसमें टीम ने सात से आठ बिन्दुओं पर प्रमुखता से जांच की। बताते है कि निर्माण मानकों स्वीकृति प्रक्रिया निवासियों की शिकायत धार्मिक भेदभाव आदि को प्रमुखता से रखा और परखा गया। खबरों से पता चलता है कि रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमिताओं और नियमों के उल्लंघन का भी आभास हुआ है। जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह रिपोर्ट पर शासन और सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुरूप सख्त और सुनिश्चित कार्रवाई करने तथा पक्षपात को बर्दाश्त न करने पर सक्रिय हो गया है।

    ईमानदार और कर्त्तव्यनिष्ठ अफसर की छवि वाले डीएम डा0 वीके सिंह के संज्ञान में आ गया है तो कार्रवाई होना तो अनिवार्य हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि अब्दुल्ला रेजीडेंस के निर्माणकर्ताओं में शुमार महेन्द्र गुप्ता जिन्हें लेकर किसानों की जमीन और तालाब की भूमि घेरने से संबंध विवादों को लेकर चर्चाएं होती रहती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए डीएम साहब शासन की जमीन और तालाबों को बचाने की सरकार की योजना के तहत थाना मेडिकल के अपोजिट साईड में नागरिकों के अनुसार महेन्द्र गुप्ता द्वारा बनाये गये वेंकटेश्वर हाईट या फ्लैट अथवा रेजीडेंसी कालोनी के निर्माण और जमीन की भी जांच होनी चाहिए। क्योंकि जानकारों का मौखिक कहना है कि इसमें कुछ सरकारी और तालाब की जमीन घेरी हो सकती है। तथा निर्माण से संबंध सरकार की नीति और मानचित्र के नियम व धाराओं व निर्देशों का भी उल्लंघन हुआ बताते है। अब्दुल्ला रेजीडंेसी की शुरूआती जांच के दौर में यहां भले ही सरकारी भूमि गजों में घेरे जाने का मामला आया हो लेकिन यह तो पक्का है कि आवास विकास की भूमि घेरी गई थी इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं सही लगती है कि वेंक्टेश्वर कालोनी में भी तालाब और सरकार की जमीन घेरी हो सकती है। और वर्तमान में ऐसे मामलों में न्यायालय व सरकार दोनों ही कार्रवाई सुनिश्चित करा रही है तो नागरिकों का मानना है कि डीएम साहब इसके लिए भी एक तकनीकि जानकारोें की कमेटी किसी प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कर सरकार व जनहित में जांच जरूर कराये। क्योंकि महेन्द्र गुप्ता जी हमेशा ही जमीनों आदि के प्रकरण में चर्चाओं में रहते नजर आते बताये जाते है।

    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    meerut report sampadkiya tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.