Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»अश्लील गाने के लिए नोरा फतेही को कनाडा भेजकर सेंसर बोर्ड को भंग करें : डॉ. बबीता
    न्यूज़

    अश्लील गाने के लिए नोरा फतेही को कनाडा भेजकर सेंसर बोर्ड को भंग करें : डॉ. बबीता

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 21, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़़, 21 मार्च (अम)। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि नोरा फतेही को अश्लील गाने के लिए वापस उनके देश कनाडा भेज देना चाहिए। ऐसे गानों पर प्रतिबंध नहीं लगाने वाले सेंसर बोर्ड को भंग कर देना चाहिए। वह अलीगढ़ में विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं।
    उन्होंने कहा कि आखिर सेंसर बोर्ड क्या कर रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म से परोसी जा रही सामग्री देखने योग्य नहीं है, इसमें बढ़चढ़ कर अश्लीलता परोसी जा रही है। इससे कम उम्र में ही किशोरों और युवाओं पर गलत असर हो रहा है। इस पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोबाइल के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए कक्षा पांच तक के होमवर्क को मोबाइल पर भेजने पर रोक लगाने का प्रयास किया था, इसमें वह काफी हद तक सफल रहीं हैं। आगे भी इसको जारी रखा जाएगा। यदि किसी स्कूल में इसका उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई कराई जाएगी।
    मुस्लिम महिलाओं के लिए एक विशेष एप बनाया जाएगा। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि अक्सर मुस्लिम महिलाएं पर्दे के कारण अपनी शिकायतें करने संबंधित विभाग तक नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए उनके लिए एक विशेष एप बनाने की योजना पर शासन में विचार चल रहा है, इसके माध्यम से वह अपनी शिकायत कर उसका समाधान करा सकेंगी।

    aligarh Dissolve the Censor Board and send Nora Fatehi back to Canada for performing to an obscene song: Dr. Babita Resentment tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.