नगीना/बिजनौर, 25 फरवरी। आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हस्तिनापुर को लकी सीट मानते हुए यह दावा भी किया जा रहा है कि इस सीट पर जिस पार्टी का विधायक बनता है, आमतौर पर उसी पार्टी की सूबे में सरकार बनती है। हालांकि सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अभी ऐसी किसी संभावना से इन्कार किया है।
सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगामी विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ने की बातें हो रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इस तरह की पोस्ट के बीच जब सांसद चंद्रशेखर आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा, यह अभी तय नहीं है। हस्तिनापुर सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चल रही चर्चाओं के सवाल पर सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी मेरे सहित जिस कार्यकर्ता के लिए जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, वह उसके लिए सर्वाेपरि होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की जिस सीट पर भी मुझे लड़ने के लिए कहेगी, तो उसका पूरा सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव दूर है, इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
Trending
- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
- विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
- होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

