Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी से मिले
    • रावणराज था सपा और कांग्रेस के शासनकाल में : योगी
    • आईएएस अफसर को बैंक घोटाले में सीबीआई ने किया गिरफ्तार
    • कमिश्नर चौराहे से यशोदा कुंज तक केवल चार स्थानों पर होगा यू टर्न, बनेंगे गोल चक्कर; प्रत्येक 500 मीटर पर लगेंगी कलाकृतियां
    • कांवड़ यात्रा से पूर्व गड्ढा मुक्त होंगी सड़कें, सर्वे को टीमों का गठन
    • 3 दिन से लापता किशोर की हत्या कर बोरे में शव नाले में फेंका
    • WhatsApp पर नहीं रहेगी प्राइवेसी की चिंता, देखते ही गायब हो जाएगा मैसेज
    • मेसी बने फुटबाल वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान
    देश

    धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान

    adminBy adminJanuary 26, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 26 जनवरी। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं।

    दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा।

    एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

    पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

    धर्मेन्द्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण
    1.धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत),कला, महाराष्ट्र,

    1. के टी थॉमस,जनसंपर्क,केरल
    2. एन राजम, कला,उत्तर प्रदेश,
    3. पी नारायणन, साहित्य एवं शिक्षा,केरल
    4. वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत),जनसंपर्क,केरल

    शिबू सोरेन-अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण
    अल्का याज्ञनिक- कला (महाराष्ट्र)
    भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड)
    डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु)
    मम्मूटी- कला (केरल)
    डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका)
    पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र)
    एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु)
    शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक)
    शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड)
    उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र)
    वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली)
    वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल)
    विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका)

    मालूम हो कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं। जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री होता है। बता दें कि पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, जबकि पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

    padma-awards 2026 padma-vibhushan 2026 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी से मिले

    June 19, 2026

    रावणराज था सपा और कांग्रेस के शासनकाल में : योगी

    June 19, 2026

    आईएएस अफसर को बैंक घोटाले में सीबीआई ने किया गिरफ्तार

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.