नई दिल्ली, 25 जून (ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गत दिवस प्रदर्शनकारी छात्रों को कथित तौर पर आतंकवादी कहने को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा।
खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि देश में कई पेपर लीक होने से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और नीट पेपर लीक प्रकरण से कई परिवार तबाह हो गए हैं। खरगे ने दावा किया कि ऐसी स्थिति में शिक्षा मंत्री छात्रों को दहशतगर्द कह रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि जो लोग सरकार से सवाल पूछते हैं, उन्हें देशद्रोही कहा जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश यह नहीं भूला है कि उन्होंने संसद में किसानों के लिए आंदोलनजीवी शब्द का इस्तेमाल किया था। खरगे ने कांग्रेस की मुहिम श्छात्रों की गूंजश् का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही पड़ेगा।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

