Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पालिका में भ्रष्टाचार और पेड़ कटान पर कार्रवाई की मांग, क्रांतिसेना ने जिलाधिकारी से की शिकायत
    देश

    पालिका में भ्रष्टाचार और पेड़ कटान पर कार्रवाई की मांग, क्रांतिसेना ने जिलाधिकारी से की शिकायत

    adminBy adminFebruary 19, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 19 फरवरी। क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कमला नेहरू वाटिका में हरे पेड़ों के कटान, सफाई कर्मियों के पीएफ घोटाले और निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि शहर के ऐतिहासिक कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) में ठेकेदार द्वारा दर्जनों फलदार हरे पेड़ों को अवैध रूप से काट दिया गया है। अधिशासी अधिकारी और पालिका अध्यक्ष मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग (डीएफओ) की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि काटे गए पेड़ों का मूल्यांकन बेहद कम किया गया है और पर्यावरण नुकसान का कोई आकलन नहीं हुआ है। यह सब मिलीभगत से हो रहा है।

    पदाधिकारियों ने बताया कि सफाई के लिए अनुबंधित कंपनियां कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं।
    दिल्ली की ‘आलटर्स सिकयोटर्स’ अपने 369 कर्मचारियों और लखनऊ की ‘कमल एंड संस’ 50 कर्मचारियों का पीएफ पिछले एक साल से जमा नहीं कर रही हैं, जबकि नगरपालिका द्वारा कंपनियों को पीएफ की रकम का भुगतान किया जा रहा है। क्रांतिसेना ने निर्माण कार्यों में 40 प्रतिशत से अधिक कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण सड़कें और नालियां बनने से पहले ही टूट रही हैं। उन्होंने सभी विकास कार्यों की जांच की मांग की।

    वहीं, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, पूनम चौधरी, देवेन्द्र चौहान, मंगतराम सोनकर, नरेन्द्र ठाकुर, उज्ज्वल पंडित, राजेन्द्र तायल, अरविंद कौशिक, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, निकुंज चौहान, गौरव शर्मा और मिथिलेश गिरी आदि मौजूद रहे।

    kranti-senas muzaffarnagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.