Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे
    • देश में पहली इच्छामृत्यु की अनुमति का निर्णय है जनहित का, ऐसे मामलों में फैसले लेने में
    • डॉ दिनेश शर्मा जी मां बाप सरकारी कर्मचारियों के ही नहीं अन्य क्षेत्रों में काम करने वालों के भी होते हैं इसलिए यह सुविधा सबको उपलब्ध हो ऐसी मांग अगर आप करें तो अच्छा है
    • जिंदा आरोपी को मृत दिखाने में फंसे पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर 6 के खिलाफ केस दर्ज
    • क्रांति प्रकाश झा ने नाना पाटेकर के साथ अपने ड्रीम कोलैबोरेशन पर की बात
    • जिसके अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी गढ्डें में एम्बुलेंस के झटके से ब्रेनडेड महिला की चलने लगी सांसे
    • असली मदद वही है, जिसके बारे में शोर न किया जाए : अक्षय कुमार
    • एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर भारतीय रेल की खानपान सेवाओं पर भी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार होने से ग्रेप-दो हटाया गया
    देश

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार होने से ग्रेप-दो हटाया गया

    adminBy adminFebruary 19, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 19 फरवरी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बदलती मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के दूसरे चरण के तहत लागू पाबंदियों को गत दिवस हटा दिया गया।
    सीएक्यूएम के एक अधिकारी ने कहा कि मौसम संबंधी अनुकूल परिस्थितियों के कारण दिल्ली के एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार हुआ है और शाम चार बजे यह 214 दर्ज किया गया। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई ‘खराब’ या ‘मध्यम’ श्रेणी में रह सकता है।
    दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गत दिवस हल्की बारिश होने से वायु प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक्यूआई में पिछले कई दिनों से हो रहे सुधार को देखते हुए दिल्ली व एनसआर के अन्य शहरों से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) दो की पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
    वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बिगड़ने के कारण सीएक्यूएम ने पिछले वर्ष 19 अक्टूबर को ग्रेप दो लागू किया था। ग्रेप एक लागू रहेगा। इसके अंतर्गत सड़क किनारे भोजनालय और रेस्तरां में कोयले के उपयोग पर रोक होती है। खुले में कचरा जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाता है। साथ ही उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए भी सख्त नियम होते हैं।
    सीएक्यूएम की सब कमेटी की बैठक गत दिवस हुई जिसमें एनसीआर में एक्यूआई की समीक्षा की गई। उसके बाद ग्रेप दो की पाबंदियों को हटाने का निर्णय लिया। पिछले कई दिनों से दिल्ली के एक्यूआई में सुधार देखा जा रहा है।
    गत दिवस दिल्ली का औसत एक्यूआई 214 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 16 फरवरी को यह 261 और 17 फरवरी को 249 था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आइआईटीएम) के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई खराब या मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।
    ग्रेप एक पूरे एनसीआर में रहेगा लागू
    मौसम की स्थितियों को देखते सब कमेटी ने सर्वसम्मति से ग्रेप दो की सभी पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया। ग्रेप एक पूरे एनसीआर में लागू रहेगा। संबंधित एजेंसियां प्रदूषण रोकथाम के उपायों को और सख्ती से लागू करेंगी। इसकी निगरानी और समीक्षा होगी ताकि एक्यूआई दोबारा खराब न हो।
    नागरिकों से नागरिक चार्टर का सख्ती से पालन करने और निर्माण धूल नियंत्रण, वाहन प्रदूषण कम करना आदि में सहयोग करने को कहा गया है ताकि ग्रेप दो दोबारा लागू न करना पड़े। सीएक्यूएम की सब कमेटी स्थिति पर लगातार नजर रखेगी और आइएमडी और आइआइटीएम के पूर्वानुमानों के आधार पर समय-समय पर समीक्षा कर आगे का निर्णय लेगी।
    पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि के बाद गत दिवस अक्षरधाम, मोती बाग, कर्तव्य पथ, सफदरजंग, पालम सहित राजधानी में कई स्थानों पर हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। एनसीआर के अन्य शहरों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम बदलने के बाद भी न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी के मौसम में बदलाव आएगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हल्की वर्षा से तापमान में लंबे समय तक या बड़ी गिरावट आने की संभावना नहीं है। गत दिवस बारिश से भले ही अस्थायी राहत मिले, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से सामान्य से अधिक तापमान बना रह सकता है।

    Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi Weather
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शादी में एक-दो नहीं बजा दिए चार डीजे, दीवार गिरने से दो बच्चों समेत कई दबे

    March 12, 2026

    देश में पहली इच्छामृत्यु की अनुमति का निर्णय है जनहित का, ऐसे मामलों में फैसले लेने में

    March 12, 2026

    डॉ दिनेश शर्मा जी मां बाप सरकारी कर्मचारियों के ही नहीं अन्य क्षेत्रों में काम करने वालों के भी होते हैं इसलिए यह सुविधा सबको उपलब्ध हो ऐसी मांग अगर आप करें तो अच्छा है

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.