Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कमिश्नर का दावा- अक्टूबर में शुरू हो जाएगा मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण
    • सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी भीषण आग, बाहर निकलकर भागे मालिक और कर्मचारी, लाखों का नुकसान
    • 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
    • होर्मुज के खतरे को करके पार 20000 टन LPG लेकर भारत पहुंचा ‘सिमी’ जहाज
    • 1800 करोड़ी ‘धुरंधर 2’ का दीवाना हुआ पूरा पाकिस्तान… बनी No.-1 ट्रेंडिंग फिल्म, 24 घंटे में OTT पर मिले 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज
    • 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े गैस के दाम, दिल्ली-NCR में आज से और महंगी हुई CNG
    • UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें
    • बिजनौर जेल में बंद मेरठ के सराफ की मौत, सीने में दर्द और जलन के बाद अचानक बिगड़ी हालत, इस मामले में था बंद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब बाइक-ऑटो या ट्रैक्टर दिखा तो 20 हजार जुर्माना
    देश

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब बाइक-ऑटो या ट्रैक्टर दिखा तो 20 हजार जुर्माना

    adminBy adminApril 13, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 13 अप्रैल। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले दोपहिया और ऑटो चालकों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सुरक्षा का हवाला देते हुए गीता कॉलोनी से खेकड़ा के बीच 26 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर बाइक, ऑटो और ट्रैक्टर के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है. ‘हाई-स्पीड कॉरिडोर’ पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए लिए गए इस फैसले का उल्लंघन करने वालों पर ₹20,000 का भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

    NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप कुमार ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि यह एलिवेटेड हाईवे एक ‘हाई स्पीड कॉरिडोर’ के रूप में तैयार किया गया है, जहां वाहनों की गति बहुत तेज रहती है. यहां धीमी गति से चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा अधिक रहता है. पिछले एक साल के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद जनहित और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने यह कड़ा फैसला लिया है.

    खेकड़ा के मवीकलां से अक्षरधाम तक बना एलिवेटेड मार्ग, जो मंडौला, लोनी बॉर्डर, खजूरी चौक, न्यू उस्मानपुर और शास्त्री पार्क से होकर गुजरता है, इससे प्रभावित होगा. एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि और यातायात अधिनियम 2002 की धारा 35 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अधिसूचना जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में इस मार्ग पर हुए अधिकांश हादसों में बाइक और ऑटो सवार ही शिकार हुए हैं. अगस्त में लोनी क्षेत्र में स्टंटबाजी के दौरान दो युवकों की जान जाने की घटना ने प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया था.

    क्षेत्रीय अधिकारी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध लागू होते ही निगरानी सख्त कर दी गई है. यदि कोई भी चालक प्रतिबंधित वाहन लेकर इस कॉरिडोर पर पाया जाता है, तो उस पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 और 194 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बागपत पुलिस के समन्वय से इस मार्ग पर 20,000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है.
    यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा और भारी जुर्माने से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. यह कदम आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

    DELHI DEHRADUN EXPRESSWAY HIGHWAY TWO WHEELER AUTO BAN tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कमिश्नर का दावा- अक्टूबर में शुरू हो जाएगा मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण

    May 18, 2026

    सरधना में क्रॉकरी शोरूम में लगी भीषण आग, बाहर निकलकर भागे मालिक और कर्मचारी, लाखों का नुकसान

    May 17, 2026

    43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.