Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; निलंबित सिपाही निकला मास्टरमाइंड
    देश

    हापुड़ में कारोबारी के घर डकैती का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; निलंबित सिपाही निकला मास्टरमाइंड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 8, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हापुड़ 08 जून। हापुड़ में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 2 करोड़ रुपए की डकैती डालने का मास्टरमाइंड यूपी पुलिस का सस्पेंडेड सिपाही निकला। सस्पेंडेड सिपाही विक्की गौतम ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। रविवार देर रात पुलिस ने एनकाउंटर के बाद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने डकैती से पहले चार महीने तक कारोबारी के मकान की रेकी की थी। 2 जून को उन्होंने टिंबर कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक लूटपाट की थी।
    आरोपी 1.25 किलो सोना, चांदी के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज में सभी पांच आरोपी नजर आए थे। गिरफ्तार सस्पेंडेड सिपाही विक्की गौतम करीब एक साल पहले डेढ़ करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी के साथ भी पकड़ा जा चुका है।

    कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के 17 साल के पोते सिद्धांत 2 जून को तड़के किसी बिजनेस टूर के बाद घर लौटे थे। डकैत पहले से ही घात लगाए बैठे थे। उनके घर में घुसते ही पीछे से चार हथियारबंद डकैत भी घुस गए। अचानक से घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों को देख सिद्धांत ने शोर मचाना चाहा, लेकिन उन्होंने मौका नहीं दिया और कनपटी पर तमंचा तान दिए। इसके बाद उन लोगों ने दादा नरेंद्र अग्रवाल, दादी सुशीला और चौकीदार को गन पॉइंट पर ले लिया। डकैतों ने कारोबारी से 2 करोड़ रुपए नकद मांगे, लेकिन उन्होंने घर में इतनी रकम नहीं होने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने घर के सभी लोगों के हाथ-पैर चादर से बांध दिए। एक कमरे में सभी को बंद कर दिया। इसके बाद वे एक घंटे तक पूरा घर खंगालते रहे। बदमाश अलमारियों और लॉकरों से करीब सवा किलो सोने के आभूषण, चांदी और लाखों रुपए नकदी समेटा और फरार हो गए।

    सीओ वरुण मिश्रा ने बताया- रविवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में मुरादाबाद निवासी रोहित और शाहबे आलम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर निलंबित सिपाही विक्की गौतम समेत उसके तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। पांचों आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    hapur robbery tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.