Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें
    देश

    UP: पीठ-हाथ, हथेली और सिर जलाया, बच्चों से क्रूरता नजरअंदाज, चाची ने चारों के साथ पार की थीं बर्बरता की हदें

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 17, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर. महाराजपुर के गांव में चाची की क्रूरता के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया है। यूपी 112 में शिकायत करने के दो दिन बाद भी चारों भाई-बहन का मेडिकल नहीं कराया गया।

    बच्चों को उनके छोटे चाचा-चाची के पास सौंप कर पुलिस ने इतिश्री कर ली। वहीं एसडीएम नरवल व अन्य अधिकारी जायजा लेकर चले गए। चारों को देखने के लिए न ही बाल कल्याण अधिकारी आए और न ही उन्हें बाल कल्याण परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

    गुरुवार शाम यूपी 112 को महाराजपुर के एक गांव के 14 वर्षीय किशोर ने सूचना दी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी चाची छोटी बहन को हीटर से जला रही है। कुछ ही देर बाद पीआरवी वाहन और स्टाफ मौके पर पहुंच गए।

    उन्होंने 14, 11, 04 साल के तीन भाई और 09 वर्षीय बहन से घटना की जानकारी ली। चारों भाई बहन ने आरोप लगाए कि उन्हें खाना नहीं मिलता है। मांगने पर पिटाई होती है। देर शाम महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश सिंह बच्चों के घर पहुंचे। उन्होंने चाचा चाची को पाबंद करने के साथ बच्चों को छोटे चाचा-चाची के पास हवाले कर दिया।

    अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा, कानूनगो अजीत कुमार सिंह और लेखपाल वीरेंद्र कुमार के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। चाचा-चाची के खिलाफ कार्रवाई करने और बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
    चारों का नहीं हुआ मेडिकल
    उन्होंने परिवार को गैस सिलिंडर और चूल्हे की व्यवस्था करने, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल विकास योजना स्कूलों में चारों का दाखिला, यूनिफार्म, कॉपी किताबें, जूते मोजे समेत अन्य सुविधाएं दिलाने का निर्देश दिए। कुछ रुपये भी दिए। शुक्रवार को भी चारों का मेडिकल नहीं हुआ।

    बच्चों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से यहां तक कहा कि उन्हें छोटे चाचा चाची के पास नहीं रहना है। इसके बावजूद चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के सामने प्रस्तुत नहीं किया।

    kanpur latest news maharajpur tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.