Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»क्रिकेटर रिंकू सिंह को दाऊद गैंग ने दी धमकी, 5 करोड़ रुपए मांगे
    देश

    क्रिकेटर रिंकू सिंह को दाऊद गैंग ने दी धमकी, 5 करोड़ रुपए मांगे

    adminBy adminOctober 9, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ 09 अक्टूबर। क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड गैंग की डी-कंपनी से धमकी मिली है। उनसे पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले ने मुंबई पुल‍िस की पूछताछ में ये खुलासा किया। आरोपी मोहम्मद दिलशाद और नवेद को वेस्टइंडीज से जुलाई 2025 में इंटरपोल ने गिरफ्तार किया था।

    मुंबई क्राइम ब्रांच टीम की ओर से बताया गया- डी कंपनी ने रिंकू सिंह को फरवरी-अप्रैल 2025 के बीच तीन धमकी भरे ई मेल किए। ये मेल रिंकू की प्रचार टीम को भेजे गए थे। इधर, अलीगढ़ में SP सिटी ने कहा-रिंकू सिंह की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर परिवार चाहेगा तो जरूर सुरक्षा दी जाएगी।

    दाऊद गैंग से मिली धमकी में रिंकू सिंह से पांच करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने धमकी की बात को कबूला है। रिपोर्ट के मुताबिक रिंकू सिंह से फिरौती मांगने वाले दोनों लोगों को वेस्टइंडीज से पकड़ा गया है, जिनमें से एक का नाम मोहम्मद दिलशाद और दूसरे का नाम मोहम्मद नवीद बताया जा रहा है। इंटरपोल ने इससे पहले जीशान सिद्दीकी को उनके पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद दस करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी देने के मामले में त्रिनिदाद और टोबैगो से आरोपी मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद को गिरफ्तार करने में मदद की थी।

    रिंकू सिंह के चौके से भारत ने जीता एशिया कप
    बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 28 सितंबर को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में विजयी रन बनाया था। इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह टीम इंडिया का हिस्सा तो थे, लेकिन फाइनल में उनको महज एक ही गेंद खेलने का मौका मिला था। एशिया कप 2025 में रिंकू सिंह को सात में से सिर्फ फाइनल में ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। फाइनल में रिंकू ने टीम इंडिया के लिए विनिंग चौका लगाया था।

    aligarh cricketer-rinku-singh tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.