Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे
    • ट्रायल जज के फैसले को निरस्त कर हाईकोर्ट जज की टिप्पणी दिनदहाड़े न्यायिक हत्या से मिलेगी राहत
    • ओडिशा और झारखंड के अधिकारी भी बंगाल एसआईआर में होंगे शामिल
    • मंजू राय जैसे कानपुर नगर निगम से संबंध मामलों में दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    • मुख्यमंत्री जी का सार्वजनिक उपक्रमों की भूमि खाली कराने का निर्णय है सराहनीय, गरीब नौजवानों को रहने व उद्योग लगाने के लिए दी जाए जगह
    • सरकार ने 5 OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया, अश्लील कंटेंट दिखाने पर एक्शन
    • एक हजार रुपये में बेची जा रही थीं संगम एक्सप्रेस में सीटें
    • दुनिया का पहला वातानुकूलित द्वीप कतर में है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नैनीताल डांठ चौराहे की सतह पर उभरी दरारें, सरोवर नगरी पर मंडराया खतरा
    देश

    नैनीताल डांठ चौराहे की सतह पर उभरी दरारें, सरोवर नगरी पर मंडराया खतरा

    adminBy adminJanuary 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नैनीताल 30 जनवरी। उत्तराखंड में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील सरोवर नगरी नैनीताल पर खतरा मंडराता दिख रहा है। वर्ष 2018 और 2025 में शहर की लोअर माल रोड पर उभरी दरारों का अभी समाधान नहीं हो सका हैं, अब तल्लीताल डांठ चौराहे पर दरारें उभर आई हैं। सतह पर नजर आ रही दरारें यदि चौड़ी और गहरी हुईं तो यह शहर के लिए खतरे का संकेत हैं। लोक निर्माण विभाग इन दरारों की पड़ताल करेगा और स्थिति स्पष्ट करेगा।

    नैनीताल में साल भर देशी विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ग्रीष्ककाल में तो हर दिन 15-20 हजार पर्यटक शहर में प्रवेश करते हैं। वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिस करीब आठ किमी पूर्व बाईपास पर ही वाहनों को रोक देती है और शटल सेवा से पर्यटक शहर में भेजे जाते हैं। इधर, तल्लीताल डांठ चौराहे में सड़क पर कई छोटी-बड़ी दरारें उभर आई हैं। यह दरारें पिछले साल बिछाए गए मेस्टिक (डामर के लेप) की ऊपरी सतह पर है या भीतर तक इसका प्रभाव है, फिलहाल यह साफ नहीं है लेकिन यदि दरारें गहरी हुई, तो यह बड़ा खतरा हो सकता है।

    दरअसल बेहद संवेदनशील शहर में मानसून के दौरान चौतरफा होने वाले भूस्खलन पहले से ही चिंता का सबब बने हुए हैं। ऐसे में झील का पानी रोकने के लिए बने ब्रिटिशकालीन डांठ के ऊपर सड़क पर छोटी-बड़ी दरारों ने चिंता बढ़ा दी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में चौराहों के चौड़ीकरण के बाद मेस्टिक की परत बिछाई गई थी, जिससे जोड़ों को भरा गया था। शीतकाल में मेस्टिक के सिकुड़ने के कारण भी दरारें उभरी हुई प्रतीत होती हैं।

    nainital tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मृत मां का सिर गोद में लेकर स्टेशन पर आठ घंटे बैठे रहे बच्चे

    February 25, 2026

    ट्रायल जज के फैसले को निरस्त कर हाईकोर्ट जज की टिप्पणी दिनदहाड़े न्यायिक हत्या से मिलेगी राहत

    February 25, 2026

    ओडिशा और झारखंड के अधिकारी भी बंगाल एसआईआर में होंगे शामिल

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.