Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
    • 119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
    • पाक में रहमान गली हुई राम गली और बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड
    • गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को खाली करने का नोटिस, मेरठ कैंट के अन्य विद्यालयों पर भी संकट
    • 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच
    • आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय
    • राजस्थान का खेल बिगाड़ने उतरेगा लखनऊ, आमने-सामने होंगे रियान पराग-पंत
    • परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डिजिटल अरेस्ट पीड़ितों को मुआवजे के सुझाव पर विचार करें: सुप्रीम कोर्ट
    देश

    डिजिटल अरेस्ट पीड़ितों को मुआवजे के सुझाव पर विचार करें: सुप्रीम कोर्ट

    adminBy adminDecember 17, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 17 दिसंबर। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से डिजिटल अरेस्ट के मामलों में पीड़ितों को मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए न्याय मित्र द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करने को कहा।
    मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची की पीठ को अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणि ने बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए केंद्र जल्द ही बैठक करेगा, जिसमें सीबीआई के इनपुट और न्याय मित्र एन एस नप्पिनई के सुझाव शामिल होंगे।

    डिजिटल अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े
    डिजिटल अरेस्ट साइबर क्राइम का एक तेजी से बढ़ता हुआ रूप है, जिसमें धोखेबाज पुलिस या कोर्ट अधिकारियों या सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों के रूप में पीड़ितों को ऑडियो या वीडियो कॉल करते हैं और उन्हें किसी फर्जी चीज का डर दिखाकर डराते हैं। इस तरह अपराधी पीड़ितों को बंधक बनाते हैं और उन पर पैसे देने का दबाव डालते हैं।

    एमिकस क्यूरी के सुझाव पर विचार करेगी सरकार
    मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ को अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के मुद्दे पर विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही एक अंतर-मंत्रालयी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सीबीआई द्वारा उठाए गए मुद्दे और एमिकस क्यूरी एन एस नप्पिनई के सुझावों पर चर्चा होगी। मामले में एमिकस क्यूरी नप्पिनई ने यूनाइटेड किंगडम के ऑथराइज्ड पुश पेमेंट मॉडल की तर्ज पर पीड़ितों को मुआवजा देने की योजना शुरू करने का सुझाव दिया, जिसमें बैंकिंग चैनल के हस्तक्षेप के माध्यम से पीड़ितों को अनिवार्य रूप से मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा।

    इस पर पीठ ने आदेश दिया, ‘हमें इसमें कोई संदेह नहीं है कि सभी हितधारक, अटॉर्नी जनरल के मार्गदर्शन में, अपनी तरफ से उचित निर्णय लेंगे और इस अदालत को सूचित करेंगे। एमिकस की सिफारिशों पर संबंधित पक्षों द्वारा भी विचार किया जा सकता है।’

    सुप्रीम कोर्ट ने दिए अहम सुझाव
    बीती 1 दिसंबर को, शीर्ष अदालत ने सीबीआई को डिजिटल-अरेस्ट मामलों की पूरे भारत में एक एकीकृत जांच करने के लिए कहा और रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से पूछा कि वह साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों का पता लगाने और उन्हें फ्रीज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के एक बुजुर्ग जोड़े की शिकायत पर दर्ज किए गए एक स्वतः संज्ञान मामले में और भी कई निर्देश दिए, जिसमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंटरमीडियरीज को डिजिटल-अरेस्ट मामलों से जुड़ी जांच में सीबीआई को डिटेल्स और सहयोग देने का निर्देश दिया। CJI ने इस बात पर भी जोर दिया कि जब इस तरह के धोखाधड़ी वाले लेनदेन होते हैं तो बैंकों को अलर्ट करने के लिए स्वचालित सिस्टम बनाने की भी जरूरत है।

    digital-arrest supreme-court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल

    May 20, 2026

    119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत

    May 20, 2026

    पाक में रहमान गली हुई राम गली और बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.