Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कांशीराम के प्रति कांग्रेस सपा का रैवया जातिवादी व पक्षपाती रहा: मायावती
    देश

    कांशीराम के प्रति कांग्रेस सपा का रैवया जातिवादी व पक्षपाती रहा: मायावती

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 8, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 08 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को एक विस्तृत पोस्ट के जरिए मायावती ने विपक्षी दलों को घोर जातिवादी और दलित-विरोधी करार देते हुए कांशीराम जी के आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया।

    मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम जी द्वारा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने के लिए शुरू किए गए आंदोलन को सपा और कांग्रेस ने शुरू से ही कमजोर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, इन पार्टियों का रवैया हमेशा से घोर जातिवादी और द्वेषपूर्ण रहा है।

    मायावती ने सपा प्रमुख की ओर से 9 अक्टूबर को कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित करने की घोषणा को ‘मुँह में राम, बगल में छुरी’ वाली कहावत का प्रतीक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने न केवल कांशीराम जी के जीवनकाल में उनके आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की, बल्कि बसपा सरकार द्वारा 17 अप्रैल 2008 को कासगंज जिले को ‘कांशीराम नगर’ नाम देने के फैसले को भी अपनी जातिवादी मानसिकता के चलते बदल दिया।

    बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा कांशीराम जी के नाम पर बनाए गए विश्वविद्यालय, कॉलेज, अस्पताल और अन्य संस्थानों के नाम भी सपा सरकार ने बदल दिए। उन्होंने इसे सपा की दलित-विरोधी मानसिकता का सबूत बताया। मायावती ने यह भी आरोप लगाया कि कांशीराम जी के निधन पर सपा सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक तक घोषित नहीं किया और न ही कांग्रेस की केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शोक मनाया।
    मायावती ने सपा और कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए कांशीराम जी का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, समय-समय पर ये पार्टियां कांशीराम जी को याद करती हैं, लेकिन यह महज दिखावा और छलावा है। उन्होंने जनता से ऐसी संकीर्ण और जातिवादी सोच वाली पार्टियों से सतर्क रहने की अपील की।

    BSP lucknow mayawati politics tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.