Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CCSU ने शुरू किया कॉपियों का डिजिटल और AI से मूल्यांकन, बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी 
    • एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने उठाई सार्वजनिक सड़कों, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों का सर्वे कराकर कार्रवाई की मांग
    • लोजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
    • हर आरटीआई कार्यकर्ता धंधेबाज नहीं
    • रागिनी गाने या समारोह में डांस जैसे मामलों में व्यवस्था को देखते हुए नहीं होनी चाहिए कार्रवाई
    • जावेद अली जैसे कट्टरपंथी सनातन संस्कृति को धूमिल और बदनाम करने की कोशिश करते हैं
    • बिहार में चोर ले उड़े 131 फीट ऊंचा टॉवर
    • नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से रेप और जबरन धर्मांतरण का आरोप; मौलवी फरार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»उत्तराखंड के 25 गांव में विवाह समारोह में अंग्रेजी शराब और फास्ट फूड पर पूर्ण प्रतिबंध
    देश

    उत्तराखंड के 25 गांव में विवाह समारोह में अंग्रेजी शराब और फास्ट फूड पर पूर्ण प्रतिबंध

    adminBy adminNovember 22, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चकराता, 22 नवंबर। उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चकराता में स्थित खत शैली के 25 गांवों में विवाह, मेहंदी, चूड़ाकर्म, शाही बधाई जैसे समारोह में अंग्रेजी शराब-बीयर और फास्ट फूड पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगा दिया गया है। नियम का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा।

    दोहा गांव में गुरुवार को सदर स्याणा राजेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में खत शैली के सभी गांवों के सदस्य शामिल हुए। जिसमें सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। इनमें मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि खत शैली के प्रत्येक गांव में विवाह, मेहंदी, चूड़ाकर्म, शाही बधाई आदि समारोह में अंग्रेजी शराब पर पूर्ण से रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा फास्ट फूड जैसे चाऊमीन, मोमो, टिक्की आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा।

    मामा की ओर से बकरा और चावल दिया जाएगा
    शादी में मामा की ओर से बकरा, आटा, चावल दिया जाएगा। विवाहित बेटी की ओर से दिया जाने वाला बकरा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। रायणी भोज में भी मिठाई एवं फल दिए जा सकते हैं। ड्राई-फ्रूट्स एवं गिफ्ट पैकेट नहीं दिए जाएंगे। साथ ही उपहार स्वरूप चांदी का सिक्का देना भी नहीं दिया जाएगा। जो परिवार इन सभी नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके कार्यक्रम में खतवासी शामिल नहीं होंगे। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा।

    महिलाएं पहनेंगी सिर्फ तीन गहने
    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह में महिलाएं केवल तीन गहने ही पहनेंगी। इसमें नाक में फूली, कान में झुमकी या तूंगल, गले में कांडुडी या मंगलसूत्र शामिल है। यह प्रतिबंध रायणी भोज में भी लागू होगा। खत शैली के 25 गांवों में यह सभी निर्णय लागू होंगे। जिसमें मुख्यत: मागटी, नगऊ, क्यावा, हयो, दोउ, दोहा, छूटऊ, मटियावा, बजऊ, कैत्री, घिंगौऊ, कुनावा, बजऊ आदि शामिल हैं।

    कंधाड़ और खारसी में भी हो चुकी पहल
    अक्तूबर में चकराता के कंधाड़ गांव में भी फैसला हुआ था कि शादी जैसे कार्यक्रमों में महिलाएं तीन गहने ही पहनेंगी। इसके बाद 10 नवंबर को खारसी में भी यह फैसला लिया गया। गांव के स्याणा शूरवीर सिंह पंवार ने बताया था कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी खुद को उपेक्षित महसूस नहीं करेंगे। सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। हर व्यक्ति गहने नहीं बना पाता है।

    बैठक में सामूहिक रूप से ये फैसले लिए गए
    ● शराब-फास्ट फूड जैसे चाऊमीन, मोमो, टिक्की आदि पर प्रतिबंध
    ● शादी में मामा की ओर से बकरा, आटा, चावल दिया जाएगा।
    ● विवाहित बेटी की ओर से दिया बकरा देने की प्रथा पर पाबंदी
    ● रायणी भोज में भी मिठाई एवं फल दिए जा सकते हैं।
    ● चांदी का सिक्का, ड्राई-फ्रूट्स और महंगे गिफ्ट नहीं दिए जाएंगे

    marriage-ceremony tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    CCSU ने शुरू किया कॉपियों का डिजिटल और AI से मूल्यांकन, बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी 

    June 16, 2026

    एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने उठाई सार्वजनिक सड़कों, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों का सर्वे कराकर कार्रवाई की मांग

    June 16, 2026

    लोजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

    June 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.