देश में आज गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के तरानों की गूंज सुनाई दी। सरकारी कार्यालयों स्कूलों और सामाजिक संगठनों व्यापार संघों ने ध्वजारोहण किया और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता नजर आया। पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में देशवासियों में आशा की अलख जगाई और उसी क्रम में आज मेरठ में भी सुबह से ही देशभक्ति गानों की आवाजें सुनाई दे रही थी। तिरंगे झंडों से कालोनियां सजी हुई थी। बाजारों में ध्वजारोहण किए गए और स्कूलों में ध्वजारोहण कर देश की समृद्धि पर विचार किया गया। लोगों ने तिरंगा लेकर रैली निकाली। किसान यूनियनों ने ट्रैक्टरों की रैली निकाली और मुस्लिम क्षेत्रों में देशभक्ति के आयोजन हुए। कुल मिलाकर आज देशभक्ति के रंग में शहर रंगा दिखाई दिया। सब ध्वज फहराने या आयोजन में शामिल होने के लिए जाते दिखाई दिए। वाहनों पर लोगों ने झंडे लगाए और आज का दिन देशभक्ति के नाम रहा। हमारी सरकार यह प्रयास करें कि देशवासी इसी तरह खुशहाली के सपने देखें और दिनचर्या तय करें।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
