Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भीषण गर्मी के चलते सिटीजन वॉइस ने की नौचंदी मेले में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम स्थगित करने की मांग
    देश

    भीषण गर्मी के चलते सिटीजन वॉइस ने की नौचंदी मेले में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम स्थगित करने की मांग

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 22, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 मई (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। सिटीजन वॉइस के सदस्यों ने आज सिटीजन वॉइस के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक के साथ सीडीओ नूपुर गोयल से मिल कर उन्हें एक ज्ञापन देकर मांग की कि नौचंदी मैदान स्थित पटेल मंडप में अत्यधिक गर्मी के मौसम में स्कूली छात्रों के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया जाए, क्योंकि तपती गर्मी और धूप से इस समय सभी बेहाल है, ऐसे में भरी दोपहरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चों का पटेल मंडप आना उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं कि इस समय ऐतिहासिक नौचंदी मेला लगा हुआ है और इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सन्दर्भ में माध्यमिक स्कूलों के छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इसमें एक महत्वपूर्ण विषय यह है कि यह समय चिलचिलाती गर्मी का है और धूप की तपिश से सभी बेहाल है। ऐसे में तपती धूप में प्रातरू 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को नौचंदी मैदान में स्थित पटेल मंडप में कार्यक्रमों के लिए बुलाना उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और अत्यधिक गर्मी के कारण होने वाली स्वास्थ्य से सम्बन्धित परेशानियां उनके साथ हो सकती है।

    प्रशान्त कौशिक ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सीडीओ नूपुर गोयल से मांग की गई कि यह समय तपती धूप का है, ऐसे मौसम में छात्रों को पटेल मंडप में कार्यक्रमों के लिए बुलाया जाना उचित नहीं है। इसमें मुख्य बात यह है कि गर्मी का अवकाश भी स्कूलों में हो गया है और दूरदराज के क्षेत्रों से छात्रों को आना पड़ता है। शिक्षकों के लिए भी छात्रों को एकत्रित करना और कार्यक्रम स्थल पर लाना मुश्किलों से भरा हुआ ही है, क्योंकि इस गर्म मौसम में सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना शिक्षकों के लिए भी एक कठिन कार्य है, साथ ही पटेल मंडप में इस दौरान श्रोताओं के नाम पर स्कूल स्टाफ या मेला कमेटी के कुछ सदस्य ही उपस्थित रहते हैं। इस समय शिक्षकों की ड्यूटी भी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगी हुई है। इस पर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। सिटीजन वॉइस के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने बताया कि सीडीओ नूपुर गोयल ने हमारी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और कहा कि इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा और कहा कि यह समय वास्तव में अत्यधिक गर्मी का है और उन्होंने इस विषय पर डीआईओएस से भी बात करने की बात कही है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रशान्त कौशिक, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, जगमोहन शाकाल, पंडित अश्वनी कौशिक, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, पुनीत शर्मा, अतुल त्यागी निक्कू प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.