Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुआवजा वितरण के साथ पूरा हुआ अधिग्रहण, अब दिल्ली रोड होगी चौड़ी
    • अब जस्टिस मनोज जैन की पीठ करेगी सुनवाई
    • सीजेआई ने भी सुनवाई को डिजिटल माध्यम से करने का आग्रह किया
    • वेदव्यासपुरी में 3.6 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा प्रदेश का पहला दस मंजिला ज्वेलरी पार्क
    • हरियाणा की युवती को लव जेहाद में फंसाया, धर्मांतरण भी कराया
    • Youtube लाया कमाल का सेफ्टी फीचर, Deepfake वीडियो को पहचानना हुआ आसान
    • बीए की छात्रा हत्याकांड: अंतिम संस्कार के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट
    • स्वस्थ जीवन के तीन सूत्र – नियमित दिनचर्या, सात्विक भोजन और प्रतिदिन योगाभ्यास: देसराज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भिंड में कैंटर ने 2 बाइक पर सवार 5 लोगों को रौंदा
    देश

    भिंड में कैंटर ने 2 बाइक पर सवार 5 लोगों को रौंदा

    adminBy adminSeptember 30, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिंड 30 सितंबर। नेशनल हाईवे 719 पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. इटावा से ग्वालियर के बीच नेशनल हाईवे 719 को लोग मौत का हाईवे बताते लगे हैं. यहां एक बार फिर भीषण हादसे में 3 लोगों की मौके पर और 2 लोगों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

    घटना भिंड के फूप थाना क्षेत्र में घटी है. बताया जा रहा है कि भिंड का मशहूर गोताखोर भोला खान किसी काम से इटावा गया था. मंगलवार सुबह जब वह इटावा से अपनी बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहा था, इसी दौरान फूप की टेड़ी पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने भोला की बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर से भिंड की ओर से आ रही एक और बाइक चपेट में आ गई. जिस पर 2 बच्चों समेत 4 लोग सवार थे.

    घटना इतनी तेजी से घटित हुई कि कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही दोनों बाइक कैंटर के नीचे आ गई. इस हादसे में भोला समेत दूसरी बाइक पर सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि घायलों को लेकर जब तक पुलिस जिला अस्पताल तक पहुंची तब तक रास्ते में ही दोनों घायलों ने भी दम तोड़ दिया.

    फूप थाना प्रभारी सतेन्द्र भदौरिया ने बताया कि घटना के बाद कैंटर चालक कैंटर को लेकर भाग निकला लेकिन जब उसका पीछा किया गया तो कुछ दूर जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. वहीं मृतकों के शव पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं.

    मरने वालों में शामिल भोला खान असल में भिंड का रहने वाला गोताखोर था, जिसने कई जिंदगियां बचाई थीं. गौरी सरोवर में किसी के भी डूबने पर भोला को ही रेस्क्यू के लिए बुलाया जाता था. वही अन्य मृतकों में फूप के रहने वाले सुनील बघेल उसकी पत्नी बबीता और बाइक पर सवार 4 साल का बच्चा छोटू और एक लड़की है. ये चारों फूप इलाके के सोरा गांव के रहने वाले थे.

    bhind tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुआवजा वितरण के साथ पूरा हुआ अधिग्रहण, अब दिल्ली रोड होगी चौड़ी

    May 19, 2026

    अब जस्टिस मनोज जैन की पीठ करेगी सुनवाई

    May 19, 2026

    सीजेआई ने भी सुनवाई को डिजिटल माध्यम से करने का आग्रह किया

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.