Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»उपचुनाव परिणाम 2025: पंजाब के तरनतारन से AAP की जीत, जुबली हिल्स से कांग्रेस के नवीन यादव जीते
    चुनाव

    उपचुनाव परिणाम 2025: पंजाब के तरनतारन से AAP की जीत, जुबली हिल्स से कांग्रेस के नवीन यादव जीते

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 14, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 14 नवंबर। सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से पांच के परिणाम आ गए. पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू ने जीत हासिल की. राजस्थान के अंता से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन ‘भाया’ ने जीते. इसी तरह तेलंगाना के हैदराबाद के जुबली हिल्स से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव ने बड़ी जीत हासिल की. जम्मू-कश्मीर की नगरोटा से बीजेपी की उम्मीदवार देवयानी राणा ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं, मिजोरम की डम्पा सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार डॉ. आर ललथंगलियाना ने बाजी मारी है.

    पंजाब के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत संधू ने शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को हराकर जीत हासिल की. आप उम्मीदवार हरमीत संधू 12,091 वोटों के अंतर से जीते और उन्हें कुल 42,649 वोट मिले. हरमीत सिंह संधू चौथी बार तरनतारन सीट से विधायक चुने गए हैं.

    राजस्थान के अंता से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन ‘भाया’ ने बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने 15612 मतों से बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन को हराया. तीसरे स्थान पर स्वतंत्र उम्मीदवार नरेश मीणा रहे. उन्हे 53800 वोट मिले.

    तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के सभी 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के नवीन यादव वी. 98,988 वोट के साथ 24,729 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। BRS की मगंटी सुनीता गोपीनाथ को 74,259 वोट मिले।

    जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर देवयानी ने इस चुनाव में 24647 वोट से जीत हासिल की। इस चुनाव में देवयानी को कुल 42350 वोट मिले।

    मिजोरम की डंपा विधानसभा उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट को जीत मिली है। पार्टी के उम्मीदवार डॉ. आर. लालथंगलियाना 562 वोटों से जीत हासिल की है।

    Bypoll Result 2025 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.