Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»Bungee jumping के शौक में गई जान, एडवेंचर कंपनी की लापरवाही; बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका
    एंटरटेनमेंट

    Bungee jumping के शौक में गई जान, एडवेंचर कंपनी की लापरवाही; बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका

    adminBy adminJune 14, 2026No Comments76 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्राजील में 24 साल की एक युवती के लिए एडवेंडचर का शौक ही उसकी मौत की वजह बन गया. सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो देखकर लोग अक्सर खतरों के खिलाड़ी बनने निकल पड़ते हैं, लेकिन ब्राजील के साओ पाउलो में जो हुआ, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. एक एडवेंचर कंपनी की रूह कंपा देने वाली लापरवाही के चलते एक लड़की बिना बंजी कॉर्ड बंधे ही 35 मीटर की ऊंचाई से नीचे कूद गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

    ये हादसा साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों को जोड़ने वाले ‘पोंटे डो एस्केलेटो’पर हुआ. यह पुल पिछले करीब तीन दशकों से लावारिस और बंद पड़ा है, लेकिन हाल के दिनों में यह एडवेंचर के शौकीनों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्पॉट बन गया था. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस जगह पर सरकार या किसी आधिकारिक संस्था की कोई निगरानी या सुरक्षा रेगुलेशन लागू नहीं था.

    Open Source Intel on X: “HORRIFIC FOOTAGE: A 21-year-old woman was pushed off a 40-meter bridge in Limeira, Brazil by bungee jump workers who failed to attach her safety rope. She died from the fall. https://t.co/KdZ51iZ2ab” / X

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने इस खतरनाक बंजी जंप और उसका वीडियो शूट कराने के लिए ‘एंट्रे कोर्डास’ नाम की एक निजी कंपनी को करीब 290 डॉलर (लगभग 24,500 रुपये) का भुगतान किया था. उसे क्या पता था कि जिस वीडियो को वो अपनी यादों में समेटना चाहती थी, वही उसकी जिंदगी का आखिरी वीडियो साबित होगा. चश्मदीदों के मुताबिक, युवती से पहले तीन और लोगों ने वहां से जंप लगाई थी, जो सुरक्षित रहे.

    लेकिन जब इस लड़की की बारी आई, तो वहां मौजूद क्रू मेंबर्स ने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया. चश्मदीदों का कहना है कि यह घोर लापरवाही का मामला है. क्रू मेंबर्स ने लड़की को धक्का देने या कूदने का इशारा करने से पहले बुनियादी सुरक्षा जांच तक नहीं की और यह चेक करना भूल गए कि उसकी सुरक्षा रस्सी सही ढंग से बंधी भी है या नहीं.

    हादसा देख सहम गए लोग
    पुल पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने जब इस पूरी घटना को अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया, तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था. जैसे ही लड़की ने पुल से छलांग लगाई, वहां खड़े लोगों को तुरंत समझ आ गया कि उसके पैर या शरीर से कोई रस्सी जुड़ी हुई ही नहीं थी. देखते ही देखते पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. लड़की सीधे 35 मीटर (करीब 115 फीट) नीचे जा गिरी. चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी के इंस्ट्रक्टर्स को अपनी इस भयानक गलती का अहसास तब हुआ, जब लड़की नीचे गिर चुकी थी.

    हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए. चश्मदीदों ने बताया कि गलती का अहसास होते ही आरोपी इंस्ट्रक्टर्स और स्टाफ वहां से भागने की फिराक में थे. वे मौके से निकलने की कोशिश कर ही रहे थे कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें घेर लिया और रोक दिया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    brazil Bungee jumping india tazza khabar
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य

    July 11, 2026

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.