Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया
    • ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत
    • निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल
    • शिक्षक दिवस पर पांच सितम्बर को सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए करेगी शिक्षकों का सम्मान
    • वन्यजीव इंसानों की आहट से ही रास्ता बदल रहे
    • सीजीएसटी अफसर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
    • रक्षाबंधन के अवसर पर 60 प्लस की महिलाओं को मुफ्त सफर
    • एसएसपी ने की पैदल गश्त, बच्चों ने बांधी राखी व्यापारियों व भाजपाइयों ने किया स्वागत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर
    देश

    मेरठ: नकल के आरोप से आहत बीटेक छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

    adminBy adminAugust 5, 2026No Comments35 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ. मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसवीपीयूएटी) में बुधवार को एक बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल छात्रा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

    गणित की परीक्षा में लगा था नकल का आरोप
    जानकारी के अनुसार, गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर गांव निवासी छात्रा शिवानी बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह प्रतिदिन घर से विश्वविद्यालय आकर पढ़ाई करती है। छात्रा का कहना है कि 29 जुलाई को आयोजित गणित की परीक्षा के दौरान उस पर नकल करने का आरोप लगाया गया था।

    छात्रा का आरोप है कि उसने नकल नहीं की थी, लेकिन परीक्षा के दौरान उसकी उत्तर पुस्तिका फाड़ दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत हो गई।

    ‘रात में नींद भी नहीं आ रही थी’
    छात्रा के अनुसार, घटना के बाद से वह लगातार तनाव में थी और कई दिनों से ठीक से सो भी नहीं पा रही थी। उसका कहना है कि उसने अपनी बात संबंधित शिक्षक के सामने रखने की कोशिश की, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। छात्रा का यह भी कहना है कि यदि उसने वास्तव में नकल की होती, तो पिछले सेमेस्टरों में उसके अच्छे अंक नहीं आते।

    डीन से मुलाकात नहीं होने के बाद उठाया कदम
    बताया गया कि बुधवार को छात्रा अपनी शिकायत लेकर विश्वविद्यालय की डीन से मिलने पहुंची थी। आरोप है कि मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह और अधिक निराश हो गई और विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और अन्य लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

    Agriculture and Technology University BTech student hurt by cheating allegations jumps from third floor meerut report Sardar Vallabhbhai Patel University of Agriculture and Technology tazza khabar.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    केदारनाथ धाम में अन्नकूट पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया

    August 29, 2026

    ऑटो-टैक्सी चालकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला, मिली राहत

    August 29, 2026

    निशांत रेजीडेंसी होटल के संचालक गिरफ्तार, दोनों युवकों को भी भेजा जेल

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.