Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंसल ग्रुप पर धोखाधड़ी के दो और मुकदमे, 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप
    • मुझे मिट्टी का कर्ज चुकाना था… IIT दिल्ली, IIM बेंगलुरु से पढ़ीं देवरिया की DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, लिखी भावुक चिट्ठी
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 या 5 सितंबर, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
    • नेपाल की त्रासदी के बीच चमत्कार, 3 दिन मलबे में दबे रहने के बाद भी जिंदा बची 6 साल का बच्ची; रोने की आवाज के बाद रेस्क्यू टीम ने बचाया
    • रोडवेज बसों में फ्री में सफर करने के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं, ऐसे हो सकेगी मुफ्त यात्रा
    • अलग-अलग तरीके के बुखारों को लेकर हरकत में आई सरकार, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश
    • आधी रात को खाते से कटे ₹48765, बैंक ने पल्ला झाड़ा तो कोर्ट ने सिखाया सबक; कैनरा बैंक को देना होगा ₹73765
    • दो दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अंसल ग्रुप पर धोखाधड़ी के दो और मुकदमे, 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप
    देश

    अंसल ग्रुप पर धोखाधड़ी के दो और मुकदमे, 45 लाख रुपये हड़पने का आरोप

    adminBy adminAugust 30, 2026Updated:August 30, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: अंसल ग्रुप के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चल रही कानूनी कार्रवाई के बीच राजधानी लखनऊ में कंपनी के शीर्ष अधिकारियों पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मेसर्स अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Ansal API) के चेयरमैन सुशील अंसल, वाइस प्रेसिडेंट प्रणव अंसल समेत 9 नामजद अधिकारियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि LDA से स्वीकृत लेआउट और विकास कार्य का भरोसा देकर 338 वर्ग गज का प्लॉट आवंटित किया गया, लेकिन बाद में न तो रजिस्ट्री हुई और न ही जमीन पर कब्जा दिया गया।

    LDA अप्रूवल और विकास कार्य का दिखाया भरोसा
    मध्यप्रदेश के रीवा निवासी और वर्तमान में लखनऊ के गोमतीनगर के विनम्र खंड में रहने वाले ऋषि कान्त शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन अनू मिश्र ने वर्ष 2008 में सुशांत गोल्फ सिटी में आवासीय प्लॉट लेने के लिए अंसल कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया था।

    आरोप है कि कंपनी के प्रतिनिधियों ने LDA से स्वीकृत नया लेआउट दिखाया और मौके पर विकास कार्य चलने की जानकारी देते हुए 338 वर्ग गज का प्लॉट बुक कराया। इसके बाद प्लॉट से संबंधित एग्रीमेंट भी कराया गया।

    लाखों रुपये लेने का आरोप
    शिकायतकर्ता के मुताबिक, कंपनी की ओर से प्लॉट के डेवलपमेंट, रजिस्ट्री खर्च और बाउंड्रीवॉल के नाम पर अलग-अलग समय में रकम जमा कराई गई। आरोप है कि करीब 4.50 लाख रुपये, 12 लाख रुपये और 5 लाख रुपये से अधिक की रकम कंपनी को दी गई।

    शिकायत में कहा गया है कि रकम जमा करने के बाद जब प्लॉट पर कब्जा लेने की बात आई तो कंपनी के अधिकारी लगातार टालमटोल करते रहे। पारिवारिक समझौते के बाद प्लॉट ऋषि कान्त शुक्ला के नाम ट्रांसफर हुआ। उन्होंने इसके लिए बैंक से होम लोन भी लिया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद कंपनी ने न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही कब्जा दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुझे मिट्टी का कर्ज चुकाना था… IIT दिल्ली, IIM बेंगलुरु से पढ़ीं देवरिया की DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, लिखी भावुक चिट्ठी

    August 30, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 या 5 सितंबर, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

    August 30, 2026

    नेपाल की त्रासदी के बीच चमत्कार, 3 दिन मलबे में दबे रहने के बाद भी जिंदा बची 6 साल का बच्ची; रोने की आवाज के बाद रेस्क्यू टीम ने बचाया

    August 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.