Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान, 78 दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा
    देश

    रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान, 78 दिन का अतिरिक्त वेतन मिलेगा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 24, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 24 सितंबर। मोदी सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस का ऐलान कर दिया है. इस साल भारतीय रेलवे के 10.90 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा.

    रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के उत्पादकता-संबंधित बोनस (पीएलबी) के रूप में 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में बताया कि रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली बोनस उनके 78 दिनों की सैलरी के बराबर होगा. हर साल दिवाली से पहले पात्र रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाता है. इस साल एक पात्र रेल कर्मचारी को अधिकतम बोनस 17,951 रुपये मिलेगा. इसका लाभ लोकोमोटिव पायलट, ट्रैक मेंटेनर, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और ग्रुप ‘सी’ के अन्य कर्मचारियों को मिलेगा.

    साथ ही रेल मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेल खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को भी मंजूरी दे दी है. इस परियोजना की कुल लागत लगभग 2,192 करोड़ रुपये है. बिहार के चार जिलों को कवर करने वाली इस रेल परियोजना से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 104 किलोमीटर की वृद्धि होगी.

    यह परियोजना राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा और पावापुरी जैसे प्रमुख स्थलों को भी रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी, जहां देश भर से तीर्थयात्री और पर्यटक घूमने आते हैं. आधिकारिक बयान के अनुसार, मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं से लगभग 1,434 गांवों और लगभग 13.46 लाख आबादी और दो आकांक्षी जिलों गया और नवादा तक संपर्क बढ़ेगा. साथ ही इससे कोयला, सीमेंट, क्लिंकर और फ्लाई ऐश जैसी वस्तुओं का परिवहन आसान होगा. क्षमता वृद्धि कार्यों के कारण 26 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) का अतिरिक्त माल यातायात होगा.

    BONUS AMOUNT BONUS FOR RAILWAY EMPLOYEES MODI CABINET DECISION tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.