Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • काली नदी में सीधे नहीं गिरेंगे आबूनाला – 2 व ओडियन नाला
    • योगी कैबिनेट में शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र सिंह व मनोज पांडेय बने मंत्री
    • मवाना में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार
    • PM Modi आज हैदराबाद दौरे पर, 9500 करोड़ की सौगात और BJP Rally से बदलेंगे दक्षिण का मिजाज
    • Tamil Nadu CM बनते ही Thalapathy Vijay को PM Modi की बधाई, कहा- साथ मिलकर करेंगे काम
    • राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगी रोमांचक टक्कर
    • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर स्वयं सेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया
    • हर कष्ट का निवारण है मां की छाया में, एक बार सच्चे मन से उसके प्यार को याद तो कीजिए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन, बड़े बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि
    एंटरटेनमेंट

    बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन, बड़े बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

    adminBy adminNovember 24, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई 24 नवंबर। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर का 89 की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी. विर्ले पार्ले शमशान घाट पर 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन संग उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी पहुंच चुके. एक्टर की पत्नी हेमा मालिनी भी बेटी ईशा देओल संग श्मशान घाट पहुंच चुकी हैं.
    धर्मेंद्र के यूं इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद करण जौहर ने भी अपना दुख जाहिर किया है. शमशान घाट पर इंडस्ट्री के कई दिग्गज भी पहुंच चुके हैं.

    बताते चले कि उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें 1 नवंबर को भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. इसके बाद से ही उनकी घर पर ही देखरेख की जा रही थी. अब खबर आई है कि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.
    धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटे सनी देओल सहित तमाम देओल परिवार के लिए ये एक बड़ा झटका है. धर्मेंद्र के दुनिया से जाने के बाद पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. निधन से भारतीय सिनेमा में का एक बड़ा नुकसान पहुंचा है.काफी समय से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही ती. इसके बाद से ही धर्मेंद्र के लिए लोग दुआ कर रहे थे. लेकिन आज यानी सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के परिवार पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

    धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्‍गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्‍चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है।

    धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। यह दुखद और आंख नम कर देने वाला ही है कि सोमवार को ही उनकी अगली फिल्‍म ‘इक्‍कीस’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हुआ है। पिछले करीब एक महीने से धर्मेंद्र को सांस लेने सम्बंधी समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। वहां हालत नाजुक होने के बाद उन्‍हें ICU में भर्ती किया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी धर्मेंद्र उम्र और बीमारी के आगे जिंदगी की जंग हार गए। दुखद ये है कि एक्टर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाने से ठीक 14 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    हेमा मालिनी, ईशा देओल और परिवार के तमाम सदस्यों के अलावा एक्टर के सभी करीबी और अपने पवनहंस श्मशान घाट पर नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी यार को आखिरी विदाई देने के लिए विले पार्ले पवनहंस पहुंचे।

    बता दें कि जल्द ही एक्टर 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और ये बर्थडे सेलिब्रेशन अधूरा ही रह गया। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नसराली में हुआ था।धर्मेंद्र का असली नाम ‘केवल कृष्ण देओल’ है जिन्हें फिल्मी दुनिया में धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता रहा है। उनका जन्म एक पंजाबी जाट परिवार केवल कृष्ण और सतवंत कौर के घर में हुआ था। धर्मेंद्र का पैतृक गांव लुधियाना के पखोवाल तहसील रायकोट के पास डांगों है।

    एक्टर ने अपनी शुरुआती जीवन साहनेवाल गांव में बिताया और लुधियाना के लालटन कलां में सरकारी सीनियर मिडल स्कूल में पढ़ाई की। वहीं उनके पिता गांव के स्कूल के प्रिंसिपल थे।

    19 साल के धर्मेंद्र ने की थी प्रकाश कौर से शादी
    धर्मेंद्र की पहली शादी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल और दो बेटियां, विजेता और अजीता हैं।

    ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से धर्मेंद्र का डेब्यू
    बता दें कि सुपरस्टार धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था। उन्होंने पहली बार 1960 के दशक के बीच ‘आई मिलन की बेला’ , ‘फूल और पत्थर’ और ‘आए दिन बहार के’ जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रियता हासिल की।हिंदी फिल्मों में उनकी कई ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए उन्हें भारत का ‘ही-मैन’ करार दिया गया। हालांकि, उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली थी साल 1966 में आई फिल्म’फूल और पत्थर’ से। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धर्मेन्द्र मीना कुमारी के साथ नजर आए थे। धर्मेंद्र ने अपने करियर में कई शानदार और यादगार फिल्में कीं जिसमें ‘आया सावन झूम के’, ‘जीवन मृत्यु’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सीता और गीता’, ‘राजा जानी’, ‘यादों की बारात’, ‘शोले’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘चरस’, ‘धरम वीर’, ‘गुलामी’, ‘हुकूमत’, ‘आंखें’ , ‘शिकार’, ‘बंदिनी’ , ‘हकीकत’ , ‘अनुपमा’ ,’ ममता’ , ‘मझली दीदी’ , ‘सत्यकाम’ , ‘नया जमाना’ , ‘समाधि’ , ‘रेशम की डोरी’ , ‘चुपके चुपके’, ‘दिल्लगी’ , ‘द बर्निंग ट्रेन’ , ‘दो दिशाएं’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

    धर्मेन्द्र ने 300 से अधिक फिल्मों में किया काम
    धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे हैंडसम और सफल फिल्म स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ नाम भी दिया गया है। करीब 6 दशकों से अधिक के सिनेमाई करियर के साथ उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1987 में एक ही वर्ष में सात लगातार हिट और नौ सफल फिल्में दीं।

    हाल के समय में भी की कई फिल्में
    1990 के दशक के अंत में, वह कई सफल फिल्मों में कैरक्टर रोल में दिखाई दिए , जैसे ‘प्यार किया तो डरना क्या’ , ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ , ‘अपने’ , ‘जॉनी गद्दार’ , ‘यमला पगला दीवाना’ , ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

    bollywood dharmendra-death entertainment tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    काली नदी में सीधे नहीं गिरेंगे आबूनाला – 2 व ओडियन नाला

    May 11, 2026

    योगी कैबिनेट में शामिल हुए छह नए चेहरे, भूपेंद्र सिंह व मनोज पांडेय बने मंत्री

    May 10, 2026

    मवाना में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.