Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
    • नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार रैली में जाने के लिए अलग से चलाना शुरू करें ट्रेन
    • पुलिस की वर्दी में ठगी करने वाला ठग निकला होमगार्ड, आरोपी साथी गिरफ्तार
    • अगर सम्मान पाना है तो शिष्य का संबोधन छोड़ भतीजा या पुत्रवत जैसे शब्दों को संबोधन में शामिल कीजिए, क्योंकि एकलव्य जैसे शिष्य तो गुरू द्रोणाचार्य जैसे गुरू भी अब नजर नहीं आते है
    • UP के 75 जिलों में एक साथ बजेगा Black Out सायरन, बंद करनी होंगी घर-दफ्तर की सारी लाइटें
    • भाजपा दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही: अखिलेश
    • बहन की शादी, किस्तें भरने को 15 लाख में चावल बेचा, दो भाई गिरफ्तार
    • 1000 करोड की हेराफेरी में मदद करने के आरोप में पंजाब एंड सिंध बैंक के शाखा प्रबंधक समेत 18 पर केस दर्ज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गाजीपुर में पुलिस पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, थाना प्रभारी समेत 6 सस्पेंड; जांच के लिए SIT का गठन
    देश

    गाजीपुर में पुलिस पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, थाना प्रभारी समेत 6 सस्पेंड; जांच के लिए SIT का गठन

    adminBy adminSeptember 15, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर 15 सितंबर। यूपी के गाजीपुर के नोनहरा में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू की मौत हो गई थी. आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उनकी जान गई. अब तक इस मामले में थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया जा चुका है. जिलाधिकारी गाजीपुर ने इस मामले की मिनिस्टीरियल जांच (प्रशासनिक स्तर पर जांच) के आदेश भी दे दिए हैं। अब मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.
    घटना की गहराई से जांच करने के लिए एक 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है। यह जांच टीम वाराणसी कमिश्नरेट की होगी।

    SIT के सदस्य

    • DCP काशी जोन, गौरव बंसवाल (अध्यक्ष)
    • ADCP वाराणसी, अंशुमान मिश्रा
    • ACP कैंट वाराणसी, नितिन तनेजा
      यह टीम घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की पहचान करने का काम करेगी।

    दरअसल, 9 सितंबर को गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना परिसर में धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. जिसमें करीब 7-8 लोग घायल हुए थे. लाठीचार्ज में घायल सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू की 11 सितंबर को मौत हो गई. मृतक के परिजनों से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मुलाकात कर यह भरोसा दिलाया गया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि 9 सितंबर को नोनहरा थाना पर भाजपा जिला उपाध्याय सियाराम और भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर बैठे थे. कुछ लोगों को थाना से हटाया गया था. इस दौरान लगी चोट से 11 नवंबर को रुकुंडीपुर गांव के सीताराम उपाध्याय की असामयिक मृत्यु हो गई. घटना के तथ्यों को जानने के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा एसआईटी टीम गठित की गई है. जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    कहा कि जांच प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने पहले ही थानाध्यक्ष और 6 कांस्टेबल को निलंबित किया गया है. साथ ही 6 अन्य कांस्टेबल को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है.

    ghazipur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    प्रयागराज माघ मेले में मचा बवाल, पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    January 19, 2026

    नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार रैली में जाने के लिए अलग से चलाना शुरू करें ट्रेन

    January 17, 2026

    पुलिस की वर्दी में ठगी करने वाला ठग निकला होमगार्ड, आरोपी साथी गिरफ्तार

    January 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.