कुछ माह पूर्व केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक अपने क्षेत्र में जलजीवन मिशन पूरा ना होने और की गई खुदाई के बाद सही ना कराने की ओर ध्यान दिलाने वाले महोबा जिले के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने अवगत कराया था। तब केंद्रीय मंत्री द्वारा आदेश दिए गए थे कि एक माह में सभी समस्याएं दूर की जाएं। लेकिन ३० जनवरी से लगभग डेढ़ माह बीतने के बाद भी जलजीवन मिशन से संचालित १.१०० करोड़ की पांच पेयजल परियोजनाओं में अभी भी तमाम खामियां होने से विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा बीते शनिवार को यूपी के सीएम योगी को पत्र लिखकर बताया गया कि बुंदेलखंड में जलजीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने में लापरवाही की जा रही है। ब्रजभूषण ने सीएम से परियोजनाओं की जांच एसआईटी से कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि करोड़ों की लागत से संचालित पेयजल योजनाओं को जो अधिकारी पूरा बता रहे हैं लेकिन अधिकतर गांवों में पानी ना पहुंचने और सड़कें दुरुस्त न किए जाने से केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर भी सही काम नहीं हो पा रहा है। विधायक के पत्र पर क्या कार्रवाई होती है और कौन दोषी सजा पाएगा यह तो समय बताएगा लेकिन पत्र से यह स्पष्ट हो रहा है कि किस तरह से पानी के लिए पहले से ही परेशान रहने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों में सरकार पैसा तो खर्च हो रहा है लेकिन काम किस प्रकार का कर रहे हैं अफसर। ऐसा सिर्फ महोबा में ही हो रहा है यह तो नहीं कह सकते क्योंकि जो खबरें पढ़ने सुनने को मिलती है उनसे पता चलता है कि तमाम योजनाओं में कोताही हो रही है। इसका खुलासा मुख्यमंत्री द्वारा कराई गई अनेक कार्यों की जांच में भी खुलकर आया है क्योंकि भ्रष्टाचार के अनेक किस्से मीडिया में खूब मिल रहे हैँ। देखना यह है कि विधायक बृजभूषण राजपूत के प्रयासों का कितना लाभ सरकार उठाती है और आम नागरिकों को कितनी सुविधाएं उससे उपलब्ध होंगी।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज
- हिमाचल में मौसम का रेड अलर्ट: 20-21 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश का खतरा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी
- कोर्टरूम में रील बनाने वाले वकीलों पर होगी कार्रवाई, बार काउंसिल के सर्कुलर में और क्या-क्या?
- सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
- क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
- बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
- पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
- Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
