Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाजपा दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही: अखिलेश
    देश

    भाजपा दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही: अखिलेश

    adminBy adminJanuary 17, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 17 जनवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं है। वह खुद को प्रोफेशनल रूप से चलाती है। प्रोफेशनल राजनीति करती है। एजेंसियां लगाकर दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही है। भाजपा को हराने के लिए डाटा के साथ उसी के तरीके की तैयारी करनी होगी और चुनाव लड़ना होगा।

    अखिलेश शुक्रवार को उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां पर कहा कि भाजपा का एजेंडा कम्युनल है। भाजपा घोषणापत्र के वादे को पूरा न कर पाने व राजनीतिक रूप से कमजोर होने पर और सांप्रदायिक हो जाती है।

    अखिलेश यादव ने ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में करीब पांच करोड़ मतदाताओं का अंतर है, जबकि बीएलओ एक ही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही है, इसी वजह से भाजपा बौखलाई हुई है।

    सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा का एजेंडा पूरी तरह सांप्रदायिक है। जब-जब उसे अपनी कमजोरी महसूस होती है और वह जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर पाती, तब वह सांप्रदायिकता का सहारा लेती है।

    समाजवादी पार्टी विभाजन की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि सभी को जोड़कर राजनीति करती है। इसी उद्देश्य से देशभर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि डिवीजन की राजनीति खत्म हो।
    अखिलेश यादव ने कहा कि वह एक साल में तीसरी बार ओडिशा आए हैं और यहां पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूरे देश में बेनकाब करना जरूरी है, तभी वह केंद्र में कमजोर होगी।

    उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा से सीखने को बहुत कुछ है, क्योंकि वह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राजनीति को पेशेवर तरीके से करती है। ऐसे में अगर भाजपा को हराना है, तो अन्य राजनीतिक दलों को भी उसी की तरह पेशेवर राजनीति करनी होगी। पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि कोई पार्टी चुनाव के दौरान एजेंसियों के माध्यम से डाटा चोरी कर राजनीति करेगी।

    akhilesh-yadav Samajwadi Party tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.