Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यात्रियों को बड़ी राहत, गंगा बैराज पुल पर बसों का संचालन शुरू
    देश

    यात्रियों को बड़ी राहत, गंगा बैराज पुल पर बसों का संचालन शुरू

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 4, 2025No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर 04 सितंबर। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर स्थित गंगा बैराज पुल पर 25 दिन बाद रोडवेज और निजी बसों का आवागमन शुरू हो गया। गंगा बैराज पुल की मरम्मत के दौरान नए बेयरिंग लगाए गए हैं। बुधवार को एनएचएआइ के अधिकारियों ने जांच के बाद बसों के संचालन की अनुमति दे दी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।

    पुल 7 अगस्त से यातायात के लिए बंद था। गंगा बैराज पुल पर समस्या तब शुरू हुई जब 6 अगस्त की रात बाकरपुर और हमीदपुर के बीच मालन का तटबंध टूट गया। इससे एनएच-34 बैराज मार्ग पर कई फीट पानी भर गया। इसके बाद गंगा बैराज पुल के गेट नंबर 21-22 के बीच गैप बढ़ने से वाहनों के गुजरने पर पुल में कंपन होने लगी। सुरक्षा कारणों से पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया।
    एनएचएआई की विशेषज्ञ टीम ने गंगा बैराज के गेट नंबर 20 और 21 के पेडिस्टल की मरम्मत की। साथ ही बेयरिंग सेट किए गए। 29 अगस्त को हल्के वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया था। बुधवार को विशेषज्ञों ने भारी वाहनों का ट्रायल किया। कई घंटों तक बसों और भारी वाहनों को पुल से गुजारा गया। नए बेयरिंग और पेडिस्टल की मजबूती का परीक्षण किया गया।

    ट्रायल सफल रहने के बाद आज से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि सब कुछ ठीक रहा तो 6 सितंबर से लोडेड वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी।दो दिन भारी वाहनों को गुजारने के बाद सब कुछ ठीक रहा तो छह सितंबर से पुल को लोडेड वाहनों के लिए भी पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

    वहीं एनएचआई के एसडीओ आशीष शर्मा ने बताया कि बैराज पुल पर भारी वाहनों का ट्रायल कराया गया। जिसके बाद पुल की जांच की गई। जांच में ट्रायल पूरी तहर कामयाब रहा। गुरूवार से भारी वाहनों के लिए पुल को खोल दिया जाएगा। दो दिन बाद लोडेड वाहनों के लिए भी पुल खोला जाएगा।

    bijnor ganga barrage bridge tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.