Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भावना बनी उप्र रणजी ट्राफी कोच, निशु व वर्निका यूपी टीम में शामिल
    देश

    भावना बनी उप्र रणजी ट्राफी कोच, निशु व वर्निका यूपी टीम में शामिल

    adminBy adminOctober 13, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर 13 अक्टूबर। जनपद के क्रिकेट जगत के नाम के साथ एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ़ उर रहमान ने बताया कि शहर की जानी-मानी क्रिकेटर भावना तोमर को उत्तर प्रदेश महिला रणजी ट्रॉफी टीम का कोच नियुक्त किया गया है, जबकि निशु चौधरी और वर्निका चौधरी का चयन टीम में खिलाड़ी के रूप में हुआ है। भावना तोमर पूर्व इंडिया-ए और रणजी टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं।

    वे अंडर-23 महिला टीम की कोच भी रह चुकी हैं। अब उन्हें सीनियर टीम का दायित्व सौंपा गया है। निशु और वर्निका ने हाल ही में इंडिया अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था। लतीफ़ उर रहमान ने बताया कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है।

    उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम के प्रयासों से जनपद के महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों को सफ़लता के निरंतर नए अवसर मिल रहे हैं।खेल प्रेमियों ने भावना, निशु और वर्निका को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि सहारनपुर की नई पीढ़ी की प्रेरणा बनेगी।

    इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा (पाली कालड़ा), संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, एपेक्स सदस्य साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, सत्यम शर्मा, जीआईएस सचिव रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, विनय कुमार, अर्जुन चौहान, भावना तोमर, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष, राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल, ललित पंवार व मृदुल गर्ग आदि ने हर्ष जताया और शुभकामनाएं दी।

    Cricket team saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.