मथुरा, 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महासचिव अविनाश पांडेय मथुरा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वहां कॉरिडोर का विरोध कर रहीं महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम बांके बिहारी जी का प्रसाद हाथ में लेकर कहते हैं कि अगर हमारी सरकार आती है तो, हम यह पूरी व्यवस्था बदल देंगे।
अजय राय ने कहा कि जिस तरह बनारस में विकास के नाम पर विनाश किया गया, उसी तरह वृंदावन में भी बांके बिहारी कॉरिडोर के नाम पर क्षेत्र को उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी यहां के सेवायत गोस्वामी परिवारों के साथ खड़ी है और उनके उत्पीड़न को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने सभी बड़े काम गुजरात के लोगों को देने की नीति पर चल रही है और इससे स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। अजय राय ने कहा कि वृंदावन की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
मुठभेड़ को लेकर कोर्ट की टिप्पणी पर सवाल किए जाने पर अजय राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश में अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया और उनके साथ आए लोगों की चोटी पकड़कर खींचा गया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी की सभी मांगें जायज हैं और कांग्रेस उनका समर्थन करती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सेवायत गोस्वामी परिवारों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस पूरी ताकत से आवाज उठाएगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में बांके बिहारी बाबा और बाबा विश्वनाथ कांग्रेस को पूरी शक्ति देंगे।
इस दौरान उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी धार्मिक स्थलों की परंपरा और आस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर वृंदावन की विरासत से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

