Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पुलिस के कहने पर खाता फ्रीज नहीं कर सकता बैंक: हाईकोर्ट
    देश

    पुलिस के कहने पर खाता फ्रीज नहीं कर सकता बैंक: हाईकोर्ट

    adminBy adminJanuary 30, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 30 जनवरी। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा है कि यदि कोई बैंक पुलिस के अनुरोध मात्र पर विधिक प्रक्रिया का पालन किए बिना किसी व्यक्ति या संस्था के बैंक खाते को फ्रीज करता है, तो ऐसे बैंक को उस व्यक्ति/संस्था को हुई वित्तीय हानि तथा प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान के लिए सिविल और आपराधिक परिणामों का सामना करना होगा। न्यायालय ने इस संबंध में पुलिस व बैंकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किया है।

    यह निर्णय न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने खालसा मेडिकल स्टोर की ओर से इसके प्रोपराइटर यशवंत सिंह द्वारा दाखिल याचिका पर पारित किया है। याची का कहना था कि उसका एक्सिस बैंक में अकाउंट है, जिसे हैदराबाद के राचकोंडा पुलिस द्वारा जारी नोटिस के बाद फ्रीज कर दिया गया। नोटिस में कहा गया था कि संबंधित थाने में दर्ज साइबर फ्राड से संबंधित एक एफआईआर के पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर पैसे इस खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

    कोर्ट ने कहा कि बैंक को जारी किए गए नोटिस में किसी भी राशि का ज़िक नहीं किया गया है. इसके अलावा बैंक की ओर अनुरोध किए जाने के बावजूद न तो एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई गई और न ही कोई विधिवत् ज़ब्ती आदेश बैंक को प्रदान किया गया, ऐसे हालात में याची के खाते को फ्रीज नहीं रखा जा सकता. हाईकोर्ट ने संबंधित बैंक खाते को तत्काल डीफ्रीज करने का आदेश दिया.

    कोर्ट ने कहा कि बैंक खाता फ्रीज करने की सूचना विवेचक को तत्काल बैंक या भुगतान सेवा प्रणाली के नोडल अफसर को भेजी जानी चाहिए ताकि वो अपने स्तर पर जरूरी कार्यवाही कर सकें. जैसे ही किसी बैंक को खाता ब्लॉक करने की सूचना भेजी जाती है तो बैंक को ये सूचना 24 घंटे के भीतर संबंधित क्षेत्राधिकार के न्यायिक मजिस्ट्रेट को भी भेजनी चाहिए.

    allahabad-high-court lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.