Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब टूरिस्ट बसें 60 दिन से ज्यादा दूसरे राज्य में रुकीं तो होगी कार्रवाई
    • 28 टूरिस्ट की ट्रैवलर खाई में गिरी, उछलकर बाहर गिरीं दो महिलाओं की मौत
    • मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी
    • राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग
    • युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
    • तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीए की छात्रा हत्याकांड: अंतिम संस्कार के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट
    देश

    बीए की छात्रा हत्याकांड: अंतिम संस्कार के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट

    adminBy adminMay 18, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 मई (प्र)। रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोठ गांव में बीए की छात्रा की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों और समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गांव के सभी प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में गांव में शांति बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने गांव की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है। राहगीरों और वाहनों को रोककर पूछताछ की जा रही है और कई मार्गों पर रूट बदलकर लोगों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है। कल्याणपुर पुलिस चौकी से आने वाले वाहनों और राहगीरों को पूरा महादेव मार्ग की ओर भेजा जा रहा है। बाहरी लोगों को गांव में प्रवेश से पहले पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

    आज सुबह करीब आठ बजे छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गांव में गमगीन माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के समय परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में शोक की स्थिति दिखाई दी।
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है।

    बता दें कि 20 साल की छात्रा की हत्या सिरफिरे प्रेमी ने की थी। रविवार देर रात पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूला कि 3 साल से छात्रा से उसकी दोस्ती थी। उसने उसे दूसरे लड़के से बातचीत करते हुए देख लिया था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस के मुताबिक, 15 मई को छात्रा बीए थर्ड ईयर की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिवार ने खोजबीन के बाद उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 17 मई को घर से 25 किमी दूर गन्ने के खेत में छात्रा की सड़ी हालत में लाश मिली। शव मिलने के बाद परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की गैंगरेप के बाद हत्या की गई।
    पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें समझाया। परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार देर रात पुलिस ने सिरफिरे प्रेमी अंकुश को उसके घर से पकड़ लिया। बाकी दो आरोपी फरार हैं। पुलिस को छात्रा के मोबाइल से एक नोट मिला है। इसमें लिखा है- प्लीज सेव मी गॉड…यानी भगवान मेरी रक्षा करना। मामला शहर के टीपीनगर थाना क्षेत्र का है।

    BA Student Murder Case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अब टूरिस्ट बसें 60 दिन से ज्यादा दूसरे राज्य में रुकीं तो होगी कार्रवाई

    June 18, 2026

    28 टूरिस्ट की ट्रैवलर खाई में गिरी, उछलकर बाहर गिरीं दो महिलाओं की मौत

    June 18, 2026

    मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.