Author: websitemarketing2019@gmail.com

नई दिल्ली/कोलंबो, 18 मई (ता)। श्रीलंका और भारत के बीच अगस्त महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट मैच की तारीख अभी तय नहीं हुई हैं। यह सीरीज़ मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चौंपियनशिप चरण का हिस्सा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के सूत्रों ने क्रिकबज को बताया है कि मैच 15 से 27 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने मैचों के लिए दो सप्ताह का कार्यक्रम तय किया है। हालांकि, भारत के श्रीलंका दौरे पर टी-20 सीरीज को लेकर असमंजस बना हुआ है। अभी तक इस बात की कोई पुष्टि…

Read More

मुंबई, 18 मई (ता)। बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपने काम करने के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी नहीं, बल्कि हमेशा उसे सुनकर ही समझा है। सलमान खान ने भारतीय सिनेमा में एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और कई पीढ़ियों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है।जहां सलमान खान को अक्सर ऐसा स्टार माना जाता है जो खुद भी राइटिंग से जुड़े रहे हैं, वहीं आम धारणा यह होती है कि वह…

Read More

आजकल मीडिया में एक खबर लगभग रोज ही पढ़ने को मिलती है कि फलां विभाग में होगी इतनी अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती और इनमें लगभग सभी विभाग शामिल होते हैं। देश और प्रदेश के चौहमुखी विकास और प्रगति तथा समय से सभी योजनाएं पूरी हो इसके लिए कर्मचारियों और अफसरों का होना विभाग में जरुरी है। लेकिन यह भी पक्का है कि जब इन्हें रखा जाता है तो विभाग या सरकार का आर्थिक भार भी पड़ना तय है। इस बात को देखते हुए जनमानस में वर्तमान समय में एक बात जोरशोर से चल रही है कि जब विभागों में…

Read More

गाजीपुर 18 मई। गाजीपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और खराब सड़क व्यवस्था से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. जिले की कई अहम सड़कों को चौड़ा और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जनपद की नौ महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है. इन परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कराने की सिफारिश की गई है. माना जा रहा है कि इन सड़कों के विकसित होने के बाद शहर में जाम की…

Read More

लखनऊ 18 मई। प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर ”उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग” के गठन काे स्वीकृति दे दी है। यह आयोग पंचायतों में ओबीसी आरक्षण की प्रकृति, प्रभाव और वर्तमान सामाजिक स्थिति का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर पंचायत स्तर पर आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। पांच सदस्यीय आयोग में एक सदस्य उच्च न्यायालय के रिटायर न्यायाधीश होंगे। इन्हें ही आयोग का अध्यक्ष बनाया जाएगा। इनका कार्यकाल छह महीने का होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को उनके आवास…

Read More

कानपुर, 18 मई (प्र)। कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा को लेकर सियासत तेज हो गई है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपने खून से पत्र लिखकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मेट्रो निर्माण के दौरान हटाई गई प्रतिमा आज तक दोबारा स्थापित नहीं की गई, जबकि इस मुद्दे पर कई बार प्रशासन को पत्र लिखे जा चुके हैं।आईएएनएस से बातचीत में अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा लगी हुई थी। मेट्रो का काम शुरू होने से पहले ही उसे हटा दिया…

Read More

ग्रेटर नोएडा 18 मई। ग्रेटर नोएडा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, शादी के महज 14 महीने बाद ही एक और हंसती-खेलती बेटी दहेज के लालच की भेंट चढ़ गई. मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का है, जहां 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मायके वालों का आरोप है कि दीपिका की बेरहमी से हत्या की गई है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. गांव कूड़ी खेड़ा के रहने वाले संजय नागर ने अपनी बेटी दीपिका की शादी करीब 14 महीने…

Read More

मेरठ, 18 मई (प्र)। मेरठ राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य संजीव कुमार ने गत दिवस नगर निगम के नगरायुक्त सौरभ गंगवार से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इनमें स्वच्छ भारत मिशन, अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन, स्मार्ट सिटी मिशन तथा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।…

Read More

मेरठ, 18 मई (ता)। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन मेरठ यूनिट द्वारा गत दिवस दिल्ली सर्किल की नव निर्वाचित मैनेजमेंट कमेटी के स्वागत कार्यक्रम एवं वार्षिक सभा का आयोजन बालेराम बृजभूषण शिशु मंदिर शास्त्रीनगर में किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, पेंशनर्स और संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैंक से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।इस दौरान संगठन ने भविष्य में पेंशनर्स के हितों के लिए लगातार कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ अंचल के उप महाप्रबंधक प्रशांत कुमार वरियार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्किल अध्यक्ष वीके मल्होत्रा एवं सर्किल महासचिव एसके गर्ग…

Read More

मेरठ, 18 मई (ता)। हाल ही में संयुक्त गुर्जर परिसंघ की महापंचायत में निर्णय लिया गया था कि फिजूलखर्च बंद की जाए। जिसमें मृत्यु भोज भी शामिल था। कुछ दिन पहले जंधेड़ी के प्रधान प्रमोद की माता संतरा देवी का निधन हो गया था।गत दिवस उनकी तेरहवीं की रस्म थी। प्रमोद ने इस दौरान मृत्यु भोज नहीं रखा। तेरहवीं में आए गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।समाज के लोगों ने प्रमोद द्वारा बंद किए गए मृत्यु भोज को समाज हित में चलाए जा रहे अभियान का समर्थन कहा।सभा…

Read More