नई दिल्ली, 03 फारवरी। भारत में लोगों को स्पीड और रोमांच का अनुभव करवाने वाली फॉर्मूला वन फिर से लौट सकती है। हाल में ही केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का दौरा किया है। अब किस तरह की उम्मीद बन रही हैं। पहली बार भारत में कब फॉर्मूला वन की रेस हो चुकी है। इस तरह का रोमांच लोगों को फॉर्मूला वन जैसे खेल में मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फॉर्मूला वन को वापस लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार केंद्रीय मंत्री की ओर से यह कोशिश की…
Author: admin
कुल्लू, 03 फरवरी। केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए माउंटेन ट्रेल को बढ़ावा देने की बात की गई है। ऐसे में माउंटेन ट्रेल की घोषणा होने से पहाड़ के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल पाएगी। गत दिवस केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए घोषणा की है, जिसमें माउंटेन ट्रेल के तहत हिमाचल को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की केंद्र सरकार की योजना है। हालांकि इस पर कितना बजट खर्च होगा, यह अभी बताया नहीं गया है। हिमाचल के साथ उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में माउंटेन…
मुंबई, 03 फरवरी। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर चार फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा-सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के किरदार शशांक और रोशनी नजऱ आ रहे हैं। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है, क्या आपने यह खबर सुनी? ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ दो दिनों में! इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा।दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस…
मुंबई, 03 फरवरी। बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 ने भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड में 17.5 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर दमदार, निडर और जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी की हैं, जो एक क्रूर सामाजिक अपराध के खिलाफ मोर्चा संभालती नजऱ आ रही हैं।अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी-3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मर्दानी 3 ने पहले दिन भारतीय बाजार में…
लखनऊ 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी मदरसों के वित्तीय लेन-देन की व्यापक जांच कराने का फैसला किया है. जांच का मुख्य उद्देश्य मदरसों को मिलने वाली विदेशी फंडिंग के स्रोतों का पता लगाना है. यह कार्रवाई केवल संस्थानों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मदरसा संचालकों के निजी बैंक खातों की भी समीक्षा की जाएगी. सरकार के निर्देश पर संबंधित एजेंसियां मदरसों और उनके संचालकों के वित्तीय रिकॉर्ड खंगालेंगी, ताकि किसी भी संदिग्ध लेनदेन या अवैध फंडिंग की जानकारी सामने लाई जा सके. इससे यह स्पष्ट होगा कि धन कहां से आ रहा है और उसका उपयोग…
बरेली 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के देवरनियां में स्थित मुस्कान राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा हुआ. मिल में काम कर रहे दो मजदूरों की धान की भारी बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया.मृतकों की पहचान खिरनी गांव निवासी सर्वेश (32) और विनोद (29) के रूप में हुई है. दोनों काफी समय से राइस मिल में मजदूरी कर रहे थे और परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थे. रविवार को भी दोनों रोज की तरह काम पर पहुंचे थे. किसी को अंदाजा…
मथुरा, 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महासचिव अविनाश पांडेय मथुरा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अजय राय ने बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वहां कॉरिडोर का विरोध कर रहीं महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम बांके बिहारी जी का प्रसाद हाथ में लेकर कहते हैं कि अगर हमारी सरकार आती है तो, हम यह पूरी व्यवस्था बदल देंगे।अजय राय ने कहा कि जिस तरह बनारस में विकास के…
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मल सीतारमण ने गत दिवस बजट पेश किया। सत्ता समर्थक इसे उपलब्धियों से परिपूर्ण मान रहे हैं और विपक्ष जनता को मायूस करने वाला बता रहे हैं। एक बात जरुर है कि पूरी मेहनत के बाद कुछ समय उपरांत कई विधानसभाओं के होने वाले चुनावों को देखते हुए यह बजट तैयार हुआ होगा और कुछ तो इसमें आम आदमी के हित में होगा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी सही है कि यह दुनिया की बड़ी आबादी वाले देश का बजट है। आम आदमी घर के चार लोगों को पूरी तरह संतुष्ट नहीं पाता…
आम आदमी को एक पासपोर्ट बनवाने में ही नानी याद आ जाती है। अगर कहीं थोड़ी गलती रह जाए तो सुधार कराने में जेब खाली हो जाती है और जूते घिस जाते हैं लेकिन मिलीभगत से गलत पासपोर्ट बनने की बात कोई नई नहीं है। मीडिया में इस बारे में खबरें मिल ही जाती हैं। नया मामला गाजियाबाद के मोदीनगर के ब्लॉक भोजपुर में एक ही मोबाइल नंबर के आधार पर २२ पासपोर्ट जारी कर दिए गए। मामला खुलने पर अब पुलिस ने २५ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इलाके के पोस्टमेन और एक महिला को गिरफ्तार कर…
यूजीसी बिल और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने के बाद कानपुर में केशव नगर स्थित अपने आवास पहुंचे निलंबित पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री ने मां गीता देवी और ताऊ का आशीर्वाद लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर यूजीसी और शंकराचार्य के अपमान का मुददा उठाया। यह उनका अपना निर्णय था लेकिन अब छह फरवरी तक इस काले कानून को वापस नहीं लेने पर सात फरवरी को राष्ट्रव्यापी आंदोलन की बात कही है। उन्हों कहा कि उनके साथ देश के अनेक संगठन हैं। उन्होंने सीएम योगी को अपना बताया इसमें कोई बुराई नहीं है। उनका…
