Author: admin

आगरा 07 अक्टूबर। ताजनगरी में पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया गया है. इंस्पेक्टर क्राइम सिकंदरा शैलेंद्र सिंह और दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. इसके साथ ही यूपी 112 में तैनात दो आरक्षी चालकों को लाइन हाजिर भी किया गया है. इन कार्रवाईयों के पीछे ये बड़ी वजहें सामने आई हैं. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार का कहना है कि आगे भी एक्शन जारी रहेगा. बता दें कि पिछले दिनों पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने हेल्पलाइन नंबर 7839860813 जारी किया था. यह नंबर किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए है. हेल्पलाइन नंबर जारी…

Read More

नई दिल्ली 07 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को ऐलान हो गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की 243 सीटों पर दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान होंगे। चुनाव के ऐलान से काउंटिंग तक की प्रक्रिया 40 दिन चलेगी। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में छह नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर…

Read More

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)07 अक्टूबर। लगभग 10 महीने से बंद पड़े मेरठ-गढ़ 709ए हाईवे के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम फिर से शुरू होने जा रहा है। सांसद कंवर सिंह तंवर के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लेते हुए 963.12 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। हाईवे के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके साथ वाहनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। जनपद मेरठ के गांव सिसौली से लेकर गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा तक हाईवे का निर्माण हो रहा है। इसके लिए टाटा कंपनी को अनुबंध दिया गया था…

Read More

फिरोजाबाद 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ , जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नरेश पंडित ढेर हो गया। इस एककाउंटर में ASP (ग्रामीण) अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। बताया जा रहा है कि गनीमत रही गोली जैकेट में धंस गई और वो बाल-बाल बच गए। जबकि एसओ रामगढ़ संजीव दुबे घायल हुए हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाश नरेश पर 2 करोड़ रुपए लूटने का आरोप था। वह पुलिस कस्टडी में था। पुलिस रविवार दोपहर माल बरामदगी के लिए उसे…

Read More

लखनऊ 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 82 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत कई अफसरों को नए और महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि राजधानी लखनऊ में राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर का डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि अयोध्या में विकास राय को उपाधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। विनोद कुमार दुबे को सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस मेरठ, राकेश कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ सेक्टर…

Read More

प्रयागराज 06 अक्टूबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा है कि महज़ एक मैसेज पोस्ट करने से भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 (जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्य से संबंधित है) के तहत अपराध नहीं बनता। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति संतोष राय ने ऐसे ही मामले में आरोपी मेरठ के साजिद चौधरी की जमानत मंजूर करते हुए की है। कोर्ट ने कहा कि बीएनएस की धारा 152 नई धारा है जिसमें कठोर सज़ा का प्रावधान है और आईपीसी में इसके अनुरूप कोई धारा नहीं थी इसलिए बीएनएस की धारा 152 को लागू…

Read More

उदयपुर 06 अक्टूबर। धन-दौलत और शोहरत के बीच जिंदगी बिताने वाले अब आत्मा की शांति की तलाश में हैं. देश के दो बड़े कारोबारी और एक कमीशन एजेंट करोड़ों का कारोबार छोड़ दीक्षा लेने जा रहे हैं. उदयपुर में आज दीक्षा समारोह तीनों के जीवन का नया अध्याय बनेगा. इनमें से एक की पत्नी पहले ही दीक्षा ले चुकी हैं. अब वे खुद अपने परिवार को छोड़ धर्मपथ पर आगे बढ़ेंगे. फरीदाबाद के आदर्श कुमार, मुंबई में रहने वाले अरविंद कोटडिया और उदयपुर मूल के मुंबई में रहने वाले देवीलाल भोरावत जो आज करोड़ का कारोबार छोड़ दिगंबर जैनेश्वरी दीक्षा…

Read More

गाजियाबाद 06 अक्टूबर। कविनगर थाना पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाहियों सचिन और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बंदी को भगाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। जिन बंदियों को भगाने का प्रयास किया उनमें एक आरोपित वंश लूट, चोरी और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद हैं। दूसरा अरोपित बिजेंद्र हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी में मार्कशीट और डिग्री के फर्जीवाड़े के आरोप में जेल बंद है। दोनों सिपाहियों के खिलाफ पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने कवि नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के…

Read More

जयपुर 06 अक्टूबर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश के सवाई मानसिंह अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आईसीयू की पड़ताल शुरू कर दी है. रविवार रात को आग लगने से अब तक कुल 8 मरीजों की जान चली गई है. इस अग्निकांड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तक की तस्वीर सामने आई थी. मृतकों के परिजन न्याय की मांग को लेकर एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि न तो फायर एक्सटिंग्विशर सही ढंग से काम कर रहे थे और न ही…

Read More

दार्जिलिंग 06 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में दार्जिलिंग की पहाड़ियों में शनिवार रात हुई लगातार भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई। अत्यधिक बारिश से सात से अधिक जगहों पर भूस्खलन हुए जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हैं। कई लापता भी हैं। भूस्खलन के कारण कई घर बह गए, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे सिक्किम समेत कई दूरदराज के गांवों का संपर्क टूट गया। बचाव और राहत अभियान जारी है। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, कई स्थानों सरसली, जसबीरगांव,…

Read More