गाजियाबाद 27 जनवरी। ईशापुर नाहली मार्ग पर रविवार रात करीब एक बजे भूसे से लदी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली के ऊपर सो रहे 20 वर्षीय हाशिम और 22 वर्षीय आकिब की भूसे के नीचे दबकर मौत हो गई। दोनों युवक बागपत के केतीपुरा कॉलोनी के निवासी थे। जबकि ट्रैक्टर चालक और उसका सहयोगी मामूली रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि दोनों भाई करीब तीन घंटे तक भूसे के ढेर में दबे रहे। चालक-परिचालक इसकी जानकारी किसी को दिए बिना ही मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार,…
Author: admin
लखनऊ 27 जनवरी। यूपी में अगले 48 घंटे भारी गुजरेंगे. मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले गिरने और 30 से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली की चमक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. जिसकी वजह से अगले दो दिन ज़्यादातर जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी. पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम…
लखनऊ, 26जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर आज अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। सीएम योगी ने कहा कि 1950 में आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 वर्ष की इस यात्रा में संविधान ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इन सबके बावजूद श्एक भारत-श्रेष्ठ भारत्य के अपने संकल्पों के अनुरूप उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव, भारत की एकात्मता और अखंडता के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं तो इसमें…
नई दिल्ली, 26 जनवरी। विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स का बोलबाला अब भारत से जल्द खत्म हो सकता है। कुछ ही महीनों में भारत में स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स पेश किए जा सकते हैं। भारत ये ब्रांड्स ग्लोबल मार्केट के लिए पेश करने वाला है। इसकी घोषणा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई है। ये नए और स्वदेशी स्मार्टफोन ब्रांड्स भारत में अगले एक से डेढ़ साल के अंदर लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे भारतीय यूजर्स को स्वदेशी स्मार्टफोन्स उपलब्ध हो सकेंगे जो विदेशी कंपनियों के स्मार्टफोन्स से सस्ते भी हो सकते हैं।भारतीय स्मार्टफोन…
नई दिल्ली, 26 जनवरी। आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इस साल परेड का विशेष सांस्कृतिक विषय स्वतंत्रता का मंत्र- वंदे मातरम््य था। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बने। देश के राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हो रही भव्य परेड में देश की सांस्कृतिक विविधता, सेना की ताकत और…
प्रयागराज, 26 जनवरी। यूपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं को एडमिट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से राज्यभर के स्कूलों को उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। इसके बाद विद्यालय इसे अपने छात्रों में वितरित करेंगे। किसी भी स्टूडेंट को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड की ओर से स्कूल में प्रवेश पत्र उपलब्ध होने के…
देश में आज गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के तरानों की गूंज सुनाई दी। सरकारी कार्यालयों स्कूलों और सामाजिक संगठनों व्यापार संघों ने ध्वजारोहण किया और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता नजर आया। पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में देशवासियों में आशा की अलख जगाई और उसी क्रम में आज मेरठ में भी सुबह से ही देशभक्ति गानों की आवाजें सुनाई दे रही थी। तिरंगे झंडों से कालोनियां सजी हुई थी। बाजारों में ध्वजारोहण किए गए और स्कूलों में ध्वजारोहण कर देश की समृद्धि पर विचार किया गया। लोगों ने तिरंगा लेकर रैली निकाली। किसान यूनियनों ने ट्रैक्टरों की…
पूर्व वर्षों की भांति आज देश के ७७वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय संविधान लागू होने की स्मृति के रूप में इस दिवस को समृद्धि का परिचय देने हेतु दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बड़ा आयोजन हुआ। जिसमें हम आजादी के बाद जो तरक्की देश में हुई उससे आम आदमी को परिचित कराने का प्रयास अनेकता में एकता की झांकियां प्रस्तुत कर देते हैं। हम सब जन गण मन की भावना को आत्मसात कर इस गणतंत्र दिवस पर हमेशा की भांति आजादी के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन भेंट करते हैं क्योंकि आज जिस आजादी…
नई दिल्ली, 26 जनवरी। भारत की वाहन निर्माता रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर नई एसयूवी रेनॉल्ट डस्टर को पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी को आज पेश किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।रेनो की ओर से डस्टर एसयूवी को आज भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। निर्माता की ओर से इसकी जानकारी पहले ही दी गई थी, कि एसयूवी को औपचारिक…
नई दिल्ली, 26 जनवरी। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से आठ मार्च के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बहिष्कार की धमकी के बीच पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय का एलान कर दिया है। अपने दूसरे खिताब की कोशिश में लगी पाकिस्तान ने दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पर भरोसा जताया है। बाबर वो खिलाड़ी हैं जिनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन इसके बाद से दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की जमकर आलोचना हो रही थी। उनको टी20 टीम से अंदर-बाहर किया जा रहा था।…
