Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली के 15 साल से ज्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर का होगा ऑडिट
    देश

    दिल्ली के 15 साल से ज्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर का होगा ऑडिट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 25, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 25 जून। दिल्ली सरकार ने राजधानी में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठा रही है। सरकार ने 15 साल से ज्यादा पुराने 44 फ्लाईओवरों और ग्रेड सेपरेटरों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने PWD को 11 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    सरकार के अनुसार भविष्य में कोई संभावित दुर्घटना से पहले ही जरूरी कदम उठाना और शहर के मौजूदा बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखना उसकी प्राथमिकता है। दिल्ली के कई फ्लाईओवर में रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं। कई फ्लाईओवर का निर्माण वर्ष 1982 से 2010 के बीच हुआ था। बढ़ती ट्रैफिक के बीच इनकी देखभाल जरुरी है।

    PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य सार्वजनिक संपत्तियों को मजबूत करना और नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। सरकार का कहना है कि तेजी से विकसित हो रही दिल्ली में विकास के साथ-साथ सुरक्षा भी जरुरी है। इसलिए पुराने फ्लाईओवरों की जांच करना आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई खतरा ना हो।

    इस योजना के तहत एक विशेषज्ञ कंसल्टेंट एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जो फ्लाईओवरों और ग्रेड सेपरेटरों का मूल्यांकन करेगी। जांच के दौरान जहां कहीं मरम्मत की आवश्यकता होगी वहां मरम्मत करवाई जाएगी।

    ऑडिट सूची में आईपी एस्टेट रिंग रोड इंटरसेक्शन, नांगिया पार्क-शक्ति नगर आरयूबी, नारायणा फ्लाईओवर, मंगोलपुरी फ्लाईओवर, लाजपत नगर-श्रीनिवासपुरी फ्लाईओवर, सराय काले खां फ्लाईओवर, सफदरजंग (AIIMS) फ्लाईओवर, डीएनडी फ्लाईओवर, अफ्रीका एवेन्यू-अरुणा आसफ अली मार्ग फ्लाईओवर, आजादपुर ग्रेड सेपरेटर और गाजीपुर फ्लाईओवर सहित कई महत्वपूर्ण संरचनाएं शामिल हैं।

    कुछ फ्लाईओवरों को उनकी खराब स्थिति के आधार पर भी सूची में शामिल किया गया है। नारायणा, मंगोलपुरी और लाजपत नगर-श्रीनिवासपुरी फ्लाईओवर को लेकर पहले ही कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर को भी इस सूची में जोड़ा गया है। इस स्ट्रक्चरल ऑडिट के बाद दिल्ली के पुराने फ्लाईओवर नेटवर्क की एक विस्तृत ‘हेल्थ रिपोर्ट’ तैयार होगी। जिसके आधार पर ही सरकार तय करेगी कि कहां पर तत्काल मरम्मत की जरूरत है।

    Delhi Flyover Audit New Delhi Parvesh Sahib Singh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.