Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा
    • पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डूसू के नए अध्यक्ष बने आर्यन मान, एबीवीपी ने तीन पदों पर मारी बाजी
    देश

    डूसू के नए अध्यक्ष बने आर्यन मान, एबीवीपी ने तीन पदों पर मारी बाजी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 19, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 19 सितंबर। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। डूसू चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा देखने को मिला है। एबीवीपी ने डूसू अध्यक्ष पद के साथ-साथ सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी जीत हासिल की है। एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जोसलीन नंदिता चौधरी को करारी शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के राहुल झांसला ने जीत दर्ज की है।
    अध्यक्ष पद जीतने के बाद आर्यन मान ने दिल्ली के छात्रों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, “मैं सभी छात्रों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया और चुनाव में जिताया है.”

    अध्यक्ष: आर्यन मान (ABVP)
    उपाध्यक्ष: राहुल झांसला (NSUI)
    सचिव: कुणाल चौधरी (ABVP)
    संयुक्त सचिव: दीपिका झा (ABVP)

    फाइनल नतीजों में डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान को 28841 वोट मिले। वहीं एनएसयूआई की जोशलिन नंदिता चौधरी को 12645 मत मिले हैं। इस तरह आर्यन मान ने जोशलिन को करीब 16 हजार वोटों से शिकस्त दी।

    गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 50 से ज्यादा सहयोगी कॉलेजों के 2.75 लाख से अधिक छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। 195 बूथों वाले 52 केंद्रों पर 711 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के जरिए मतदान हुआ। अंतिम मतदान 39.45 फीसदी रहा। इस वर्ष, छात्रसंघ के चार प्रमुख पदों – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव – के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव में थे। इनमें से नौ उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए, जबकि शेष 12 उम्मीदवार अन्य तीन पदों के लिए चुनाव लड़ रहे थे।

    हरियाणा के बहादुरगढ़ से रहने वाले हैं आर्यन मान
    आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं. वो राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी हैं. उनके पिता का नाम सिकंदर मान है. सिकंदर मान हरियाणा के बड़े कारोबारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्यन मान के पिता सिकंदर मान बेरी स्थित एडीएस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं.
    आर्यन के भाई विराट एडीएस ग्रुप के सीईओ हैं, और रोकोब्रांड के निदेशक भी हैं. सिकंदर मान के परिवार की पहचान एक शराब ब्रांड से भी जुड़ी है.

    delhi dusu-election-result-2025 tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा

    August 3, 2026

    पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान

    August 3, 2026

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.