Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चीन की सीमा के पास सेना ने बनाया नया एयरबेस
    देश

    चीन की सीमा के पास सेना ने बनाया नया एयरबेस

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 14, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 14 नवंबर। चीन के साथ शांति प्रयासों के साथ ही भारत अपनी सैन्य तैयारियों को भी गति दे रहा है। पूर्वी लद्दाख में सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए भारत ने बुधवार को चीन सीमा के पास मुध-न्योमा एयरबेस का संचालन शुरू कर दिया।

    वहीं पूर्वी मोर्चे पर अरुणाचल प्रदेश में ‘पूर्वी प्रचंड प्रहार’ नामक एक बड़ा सैन्य अभ्यास चल रहा है। इसके साथ ही चिकन नेक के पास असम के धुबरी जिले में भारतीय सेना द्वारा लाचित बरफुकन सैन्य अड्डा स्थापित किया जा रहा है।

    कूटनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव कम होने के बावजूद चीन और भारत के बीच अविश्वास कायम है। भारतीय सेना प्रमुख ने इस वर्ष दोनों पक्षों द्वारा सीमा पर सैनिकों की उपस्थिति और बुनियादी ढांचे के निर्माण में लगातार वृद्धि की ओर इशारा किया है। 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से सैन्य क्षमता बढ़ाई जा रही है।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राजनयिक संबंधों में लगातार सुधार हो रहा है। सैन्य विश्वास बहाली के उपाय भी लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर विश्वास की कमी बनी हुई है। प्रेट्र के अनुसार, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के सी-130जे हरक्यूलिस विमान से उतरने के साथ ही लद्दाख का रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मुध-न्योमा एयरबेस बुधवार को चालू हो गया।

    कितनी ऊंचाई पर स्थित है यह एयरबेस?
    यह एयरबेस लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है और वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है।अधिकारियों ने बताया कि एयरबेस चालू होने से संवेदनशील क्षेत्र में भारतीय सेना की सामरिक तैयारी बढ़ने की उम्मीद है। एयरबेस को चालू करने के लिए 218 करोड़ रुपये की परियोजना का कार्यान्वयन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किया गया था।

    इस परियोजना की आधारशिला सितंबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखी गई थी।सेवानिवृत्त एयर मार्शल संजीव कपूर ने एक्स पर पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए लिखा-लद्दाख में सैन्य अभियानों के लिए सक्षम यह नया हवाई अड्डा हमारे दोनों विरोधियों के लिए एक नई चुनौती पेश करेगा।

    लद्दाख में चौथा एयरबेस
    चीन का भी लगभग इतनी ही ऊंचाई पर एक हवाई अड्डा है।इस एयरबेस का इस्तेमाल लड़ाकू विमानों, हेलीकाप्टरों और परिवहन विमानों द्वारा किया जा सकेगा। मुध-न्योमा एयरबेस लद्दाख में चौथा एयरबेस है। अन्य तीन एयरबेस लेह, कारगिल और थोईस में स्थित हैं। कारगिल हवाई पट्टी लगभग 10,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

    ladakh-china-border nyoma-airbase tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.