Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    • 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
    • टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
    • छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
    • ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
    • मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
    • भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»हाईकोर्ट में 24 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी
    देश

    हाईकोर्ट में 24 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी

    adminBy adminSeptember 27, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 27 सितंबर। इलाहाबाद हाई कोर्ट को 24 नये न्यायाधीश मिल गए हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश स्वीकार करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में 24 नये न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

    इन 24 न्यायाधीशों में 10 वकीलों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है और 14 न्यायिक अधिकारी हैं जिन्हें हाई कोर्ट न्यायाधीश पद पर प्रोन्नत करते हुए नियुक्ति दी गई है। हालांकि कोलेजियम ने कुल 26 नामों की सिफारिश की थी लेकिन केंद्र सरकार ने वकील अदनान अहमद और जयकृष्ण उपाध्याय के नाम को फिलहाल मंजूरी नहीं दी है।

    कोलेजियम की सिफारिश को केंद्र ने दी मंजूरी
    इलाहाबाद हाई कोर्ट में 24 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जानकारी कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके दी है। जिन वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है उनमें विवेक सरन, विवेक कुमार सिंह, गरिमा प्रसाद, सुधांशु चौहान, अबधेश कुमार चतुर्वेदी, स्वरूपमा चतुर्वेदी, सिद्दार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इंद्रजीत शुक्ला और सत्या वीर सिंह हैं।

    दो वकीलों अदनान अहमद और जय कृष्ण उपाध्याय के नामों को फिलहाल केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है। कोलेजियम ने इनकी नियुक्ति की भी सिफारिश की थी।

    14 न्यायिक अधिकारियों को किया गया प्रोन्नत
    वकीलों के अलावा जिन 14 न्यायिक अधिकारियों को हाई कोर्ट न्यायाधीश पद पर प्रोन्नत किया गया है उनमें डॉक्टर अजय कुमार-2, चवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्रा-1, तरुण सक्सेना, राजीव भारती, पदम नारायण मिश्रा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, जय प्रकाश तिवारी, देवेन्द्र सिंह-1, संजीव कुमार, वाणी रंजन अग्रवाल, अचल सचदेव और बबिता रानी हैं।

    सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने एक सितंबर 2025 को हुई बैठक में 12 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों को को हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्ति करने की सिफारिश केंद्र को भेजी थी।

    इन कोर्ट में भी हुई न्यायाधीशों की नियुक्ति
    इलाहाबाद हाई कोर्ट के अलावा केंद्र सरकार ने वकील जिया लाल भारद्वाज और वकील रोमेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इसके अलावा कर्नाटक हाई कोर्ट में न्यायाधीश कुरुबारहाली वेंकटरमनरेड्डी अरविंद को स्थाई न्यायाधीश बनाया गया है तथा तीन अन्य न्यायिक अधिकारियों गीता कडाबा भारथराजा सेट्टी, बोरकट्टे मुरलीधर पाई और त्यागराजा नारायण इनावैली को कर्नाटक हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्ति किया गया है।

    tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य

    July 11, 2026

    छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी

    July 11, 2026

    1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.