Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    • मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
    • मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 15 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगे
    देश

    यूपी के 15 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले पड़ेंगे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 22, 2026No Comments65 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम विभाग (IMD) ने भारी तबाही की चेतावनी जारी की है. कल यानी 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में मौसम बेहद आक्रामक रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड के 15 जिलों में भीषण ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के एक बड़े हिस्से में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

    राजधानी लखनऊ में आज सुबह मौसम साफ रहा और हल्की धूप खिली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
    पूर्वानुमान: आज अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 11°C रहने के आसार हैं। हालांकि, शाम होते-होते बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। 23 जनवरी को लखनऊ में बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    इन 15 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
    आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं.

    40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
    गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

    उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जनवरी की देर शाम या रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा, जो 23 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश को भी अपनी चपेट में ले लेगा। 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा और बादल छाए रहेंगे। पूर्वी यूपी में भी यही हाल रहेगा। आंधी चलेगी। बर्फीली हवाओं से गलन बनी रहेगी। 24 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती हैं। कोहरा हल्का रहेगा। सर्द हवाएं भी चलेंगी।

    lucknow rain in up tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी

    August 2, 2026

    शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों

    August 1, 2026

    मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.