Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»आतंकी फंडिंग में अमरोहा का अल्तमश फरीदी गिरफ्तार
    न्यूज़

    आतंकी फंडिंग में अमरोहा का अल्तमश फरीदी गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 28, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमरोहा, 28 फरवरी (जा)। लखनऊ एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए रजबपुर निवासी अल्तमश फरीदी के बैंक खातों में तुर्किए से की गई जा रही फंडिंग का पैसा आ रहा था। दिल्ली निवासी उसके जीजा फरहान नबी की गिरफ्तारी के बाद से ही वह भी फरार हो गया था। गांव में बाइपास पर संचालित किया जा रहा मदरसा भी फरहान की गिरफ्तारी के बाद से बंद हो गया था। अब शुक्रवार शाम जब गांव के लोगों को अल्तमश की गिरफ्तारी की जानकारी मिली तो ग्रामीण अवाक रह गए। वह इस संबंध में किसी प्रकार की बात करने से बचते रहे।
    गांव रजबपुर निवासी असकर फरीदी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे जियाउल, नजमुल व अल्तमश के अलावा तीन बेटी हैं। जियाउल व नजमुल खेतीबाड़ी करते हैं तथा अल्तमश अमरोहा के एक कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। बड़ी बेटी की शादी दिल्ली के निजामुद्दीन निवासी फरहान नबी के साथ हुई है तो दूसरी बेटी की शादी गांव रजबपुर में हुई है।
    दरअसल अल्तमश का जीजा फहरान नबी तुर्की की कंपनी मैसर्स. इंस्ताबुल इंटरनेशनल प्रा. लि. के लिए काम करता था। जिसके माध्यम से वह तुर्किए से फंडिंग करता था। उसके इस काम में अल्तमश भी मदद करता था। अल्तमश के खाते में भी कई करोड़ रूपये भेजे गए थे। आरोप है कि इस पैसे से अल्तमश ने गांव में बाइपास के निकट मदरसा की स्थापना की थी। जोकि नवंबर 2025 से ही बंद है। आरोप है कि तुर्किए से की गई फंडिंग से वह अपने जीजा के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों का संचालन करता था।
    नवंबर 2025 में फरहान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से इस्लामिक साहित्य भी मिला था। बांग्लादेश से भी तार जुड़े होने की जानकारी मिली थी। जीजा की गिरफ्तारी के बाद से ही अल्तमश भी घर से फरार हो गया था। गत दिवस अल्तमश लखनऊ एटीएस के हत्थे चढ़ गया। सूत्रों के अनुसार उसे जोया टोल के पास से गिरफ्तार किया था। गत देर शाम जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वह अवाक रह गए। हालांकि इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है।
    अल्तमश की गिरफ्तारी के लिए एटीएम जिले में एक सप्ताह से डेरा डाले हुए थी। उसके स्वजन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। गत दिवस एटीएस उसके घर भी गई थी। स्वजन से उसके बारे में पूछा था। सूत्रों के अनुसार गत दिवस सटीक जानकारी मिलने पर उसे जोया टोल से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अल्तशम के पिता के पास लगभग 50 बीघा खेती की जमीन है। गांव में उसका रहन-सहन सामान्य था। परंतु स्थानीय लोगों से कम ही बात करता था।
    नवंबर 2025 में अल्तमश के जीजा फहरान नबी की गिरफ्तारी के बाद अल्तमश का नाम उछला था। जिला प्रशासन को जानकारी मिली थी कि रजबपुर में फरहान ने अपने साले के साथ मिलकर मदरसा के लिए जमीन खरीदी है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने इसकी जांच की थी। स्थानीय खुफिया एजेंसी भी जांच कर रही थीं। नवंबर में उक्त मदरसा में एक महिला शिक्षक कुछ बच्चों को पढ़ाने का काम करती थी। परंतु बाद में उसे बंद कर दिया गया था।

    Altamash Faridi of Amroha arrested in terror funding case amroha Success tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 450 विदेशी लोगों से ठगे 8 करोड़, 16 गिरफ्तार

    April 10, 2026

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.