Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
    देश

    इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 8, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 08 सितंबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट को सोमवार को 2 नए जज मिल गए. मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने एडवोकेट राजीव लोचन शुक्ल और एडवोकेट अमिताभ कुमार राय को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई. इन दो जजों के शपथ लेने के बाद 160 जजों वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के अलावा न्यायाधीशों की कुल संख्या 86 हो गई. वहीं नए जजों की तैनाती से यूपी की इस सबसे बड़ी अदालत में मुकदमों के निस्तारण में भी तेजी आएगी.


    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 26 नामों की सिफारिश की थी. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को लिस्ट भेजी थी. इनमें 12 वकील और 14 ज्यूडिशियल अफसर शामिल थे. वकीलों में हाईकोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट के भी अधिवक्ता शामिल थे.


    इलाहाबाद हाईकोर्ट में बेहतरीन काम करने वाले जजों की लिस्ट काफी लंबी है. ऐसे कई जज रहे हैं जिन्होंने एक ही दिन में 500 से 700 मुकदमों का निपटारा कर नया रिकॉर्ड बनाया. लंबे समय से न्याय की इंतजार कर रहे वादकारियों को भी न्याय दिलाया. इनमें प्रमुख रूप से जस्टिस बीके नारायण, जस्टिस शशिकांत गुप्ता, जस्टिस रवींद्र, जस्टिस सुधीर अग्रवाल, जस्टिस अरुण टंडन, जस्टिस बीके शुक्ला, जस्टिस तरुण अग्रवाल शामिल रहे हैं. ये सभी जज अब रिटायर हो चुके हैं.


    इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11.85 लाख केस लंबित हैं. इनमें कई मुकदमे 30 साल से ज्यादा समय से चल रहे हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट में रोज औसतन 1000 नए मुकदमे भी दायर हो रहे हैं. इससे कोर्ट में मुकदमों का अंबार लग गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में 160 जजों के पद स्वीकृत हैं. इसकी तुलना में 84 के करीब ही जज काम कर रहे हैं, जबकि कई खाली पड़े हैं. मुकदमों का निस्तारण न होने से वादकारियों को परेशान होना पड़ रहा है.

    allahabad-high-court tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.