Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में गर्मी के चलते आज से बदले समय पर खुले स्कूल, 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी पढ़ाई
    • दस जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस और बदले
    • बाजार से घटिया खाद्य उत्पादों को हटाना होगा
    • 44 एडिशलन एसपी का बदला कार्यक्षेत्र
    • स्मार्ट मीटर कंपनियों के भुगतान पर तत्काल रोक
    • काशी में टला बड़ा हादसा, गंगा में समा रही थीं 3 जानें, देवदूत बने घाट के नाविक
    • अब बिना रजिस्ट्री के भी गेहूं बेच सकेंगे किसान: सीएम योगी
    • घूसखोरी में डीजीसीए व रिलायंस के अफसर गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी के 40 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
    देश

    यूपी के 40 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

    adminBy adminMarch 27, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 27 मार्च। राजधानी समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से दिन और रात के तापमान में वृद्धि जारी है। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। हालांकि शुक्रवार की सुबह बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है।

    मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 मार्च को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने की बात कही गई है. वहीं 28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण राज्य में 1 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है.

    मौसम विभाग ने यूपी के अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है.

    वहीं मौसम विभाग ने अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी एवं आसपास के इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है.

    मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश होने तथा बादलों की आवाजाही होने के कारण अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है. अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम सुहावना तो रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास भी हो सकता है।

    मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में गरज चमक के साथ बारिश होने की तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वहीं 28 मार्च को सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 1 अप्रैल तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up weather up weather update uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में गर्मी के चलते आज से बदले समय पर खुले स्कूल, 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी पढ़ाई

    April 21, 2026

    दस जिलों के डीएम समेत 24 आईएएस और बदले

    April 21, 2026

    बाजार से घटिया खाद्य उत्पादों को हटाना होगा

    April 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.