Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बंद हुआ
    टेक्नोलॉजी

    अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बंद हुआ

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 11, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे बंद कर दिया गया। इसकी चर्चा तक शुरू हुई जब सपा के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करना शुरू किया। जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव का ये फेसबुक पेज 80 लाख से अधिक समर्थकों वाला था. समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पेज बंद होने पर सवाल उठाए हैं.

    सपा सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में फेसबुक को ई-मेल भी किया गया, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। जानकारों का कहना है कि कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने फेसबुक से शिकायत की होगी, तभी फेसबुक की ओर से इस तरह का एक्शन लिया जाता है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    सामान्य तौर पर, पेज निलंबन की वजह “कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन”, “स्पैमिंग” या “भ्रामक सामग्री” बताई जाती है। लेकिन सपा नेताओं का कहना है कि पेज पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं था जो नियमों के खिलाफ हो। पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने तुरंत फेसबुक से संपर्क कर अपील की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में फेसबुक को ईमेल भेजा गया है। लेकिन जवाब का इंतज़ार है। जानकारों का कहना है कि संभवतः यह कार्रवाई किसी राजनीतिक शिकायत के बाद की गई हो सकती है।

    सपा की मीडिया सेल ने प्लेटफॉर्म X पर उठाया सवाल
    अखिलेश यादव का पेज किस आधार पर ब्लॉक किया गया? क्या यह कोई नीति-आधारित फैसला है या राजनीतिक दबाव में लिया गया कदम? क्या जनता की आवाज़ उठाने वालों के अकाउंट को बंद करना अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है। सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव का पेज सस्पेंड किया जाना भाजपा सरकार की बेचैनी और डर को दर्शाता है। यह लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की कोशिश है। जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

    facebook sp-supremo-akhilesh-yadav tazza khabar tazza khabar in hindi technology uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.