Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    • आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अकासा एयरलाइंस विमान में टेकऑफ से पहले आई खराबी, 143 यात्रियों को सुरक्षित उतारा
    देश

    अकासा एयरलाइंस विमान में टेकऑफ से पहले आई खराबी, 143 यात्रियों को सुरक्षित उतारा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 26, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी 26 सितंबर। वाराणसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बंगलूरू के लिए रवाना होने वाली अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1424 उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। उस समय विमान में कुल 143 यात्री सवार थे। तीन घंटे तक इंजीनियर गड़बड़ी खोजते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कुछ यात्रियों को पास के होटल में ठहराया गया। कुछ यात्रियों ने टिकट रद्द करा के पैसे वापस ले लिए।

    मुंबई से क्यूपी 1491 नंबर की फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम लगभग 7.20 बजे उतरी थी। यही विमान महज आधे घंटे बाद क्यूपी 1424 बनकर वाराणसी से बंगलूरू के लिए 7.55 बजे उड़ान भरने वाली था। यात्रियों को बोर्डिंग कराने के बाद विमान को एप्रन से पुश बैक कर रनवे की ओर भेजा ही जा रहा था कि तभी पायलट को टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को रनवे से रोककर दोबारा एप्रन पर खड़ा कर दिया गया। तकनीकी टीम ने तत्काल जांच शुरू की और विमान को उड़ान योग्य बनाने की कवायद देर रात 10.55 तक जारी रही।

    अचानक आई इस समस्या से यात्रियों को तीन घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में ही इंतजार करना पड़ा। एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका। विमान को ग्राउंड पर खड़ा करना पड़ा।

    विमान यात्रियों को एयरलाइंस के द्वारा नजदीकी होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई गई है। अगले दिन यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना किया जायेगा। वहीं कुछ यात्रियों ने अपने टिकट का रिफंड को लेकर यात्रा को निरस्त कर एयरपोर्ट से वापस चले गए।

    akasa-airlines-plane tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news varanasi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026

    राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.