Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एआई समिट में प्रदर्शन मामलाः भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
    देश

    एआई समिट में प्रदर्शन मामलाः भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 24, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 24 फरवरी। दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। गिरफ्तार की बाद पुलिस ने उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले गत सोमवार को तीन और आरोपियों जितेंद्र यादव, राजा गुर्जर व अजय कुमार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन वाले दिन युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।
    इनके खिलाफ तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की सात दिन की कस्टडी मांगी थी।

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि चिब, जो इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं, उन्होंने साजिश रची और प्रोटेस्ट करने वालों को लॉजिस्टिक्स दिए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि केस की जांच के लिए सात दिन की कस्टडी की जरूरत है। वहीं, सीनियर वकील संजय घोष उदय भानु चिब की तरफ से पेश हुए।

    उन्होंने दलील दी कि उनके मुवक्किल फरार नहीं हैं, वह दिल्ली में ही मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी बिना हथियार, यहां तक कि बिना लाठी के वहां पहुंचे थे, ऐसे में इसे दंगा जैसी स्थिति बताना गलत है। घोष ने यह भी टिप्पणी की कि गंभीर अपराधों के बीच पुलिस टी-शर्ट बरामद करने को मुद्दा बना रही है, जो चिंताजनक है।
    दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इंडियन यूथ कांग्रेस एआई समिट प्रोटेस्ट केस दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इंटर-स्टेट क्राइम ब्रांच इस मामले में आगे की जांच करेगी।

    बब्बर शेर साथियों पर गर्व है: राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, श्शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने श्कम्प्रोमाइज्ड पीएम्य (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और ढ्ढङ्घष्ट के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं।

    भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, श्राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए यह साजिश रची थी। एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने के लिए उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया और दिल्ली पुलिस ने न्यायालय से उनकी सात दिन की रिमांड मांगी थी। न्यायालय ने उदय भानु चिब की चार दिन की पुलिस कस्टडी स्वीकार कर ली है। राहुल गांधी ने संविधान की प्रतिलिपि नहीं पढ़ी है। भारत के नेता प्रतिपक्ष भारत की सबसे कमजोर कड़ी हैं। भारत का हर नागरिक संविधान का पालन करता है क्योंकि यही सूत्र भारतीयों को एक दूसरे से बांधता है।

    उधर, नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मामले में एक व्यापक साजिश के पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के लॉबी क्षेत्र में शुक्रवार को घुस गए और अपनी कमीजों के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर या हाथों में पकड़कर नारे लगाने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी। एक सूत्र ने बताया कि हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया।

    टी-शर्ट पर ये लिखा था
    अंदर प्रवेश करने के बाद उन्होंने नारे छपे टी-शर्ट के ऊपर पहनी हुई कमीजें उतार दीं। उनकी टी-शर्ट पर पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और एप्स्टीन फाइल्स लिखा था। सूत्रों ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट भी की और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांचकर्ता विरोध-प्रदर्शन के पीछे के वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहे हैं।

    टी-शर्ट बरामद की हैं
    दिल्ली पुलिस ने आरोपी और यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि की गाड़ी 22 फरवरी को टी-शर्ट बरामद कीं थीं।। कार से पीएम मोदी चेहरा छपी टी-शर्ट और पोस्टर भी मिले हैं। प्रदर्शन में इसमें 10 से ज्यादा कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए थे। टी-शर्ट पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है।

    इन चार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था
    पुलिस ने चार आरोपियों बिहार से यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी कृष्ण हरि, बिहार में यूथ स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश में यूथ स्टेट प्रेसिडेंट अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।

    AI Summit Disruption Case delhi tazza khabar tazza khabar in hindi uday-bhanu
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.